Site icon Dainik Savera Times

SUV के जमाने में भी छा रही हैं ये सेडान कारें, जानें फीचर्स और कीमत

Best Sedan Cars

Best Sedan Cars

Best Sedan Cars in India: आजकल SUV का चलन काफी बढ़ गया है, लेकिन सेडान कारों की लोकप्रियता अब भी कायम है। दरअसल सेडान को खासतौर पर लंबी ड्राइव और फैमिली यूज के लिए पसंद किया जाता है, क्योंकि यह बेहतर राइड क्वालिटी और आरामदायक एक्सपीरियंस देती है। अगर आप बजट फ्रेंडली, भरोसेमंद और माइलेज देने वाली सेडान कार की तलाश में हैं, तो भारतीय बाजार में कुछ बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं।

Tata Tigor
Tata Tigor को भारत की सबसे किफायती सेडान में गिना जाता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 5.49 लाख रुपये है। यह कार पेट्रोल और CNG दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है। पेट्रोल मॉडल 19.2 kmpl तक का माइलेज देता है, जबकि CNG मॉडल 26 km/kg तक माइलेज प्रदान करता है। सुरक्षा के मामले में Tigor काफी मजबूत है और इसे Global NCAP से 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। मजबूत बॉडी, एयरबैग और ABS जैसी सुविधाएं इसे छोटे परिवारों के लिए भरोसेमंद बनाती हैं।

ये भी पढ़ें : Breaking: विवादों में पंजाबी सिंगर Prem Dhillon, अफीम के साथ वीडियो वायरल होने पर मचा हंगामा

Hyundai Aura
Hyundai Aura की शुरूआती कीमत 5.98 लाख रुपये है। यह भी पेट्रोल और CNG वेरिएंट में आती है। पेट्रोल मॉडल का माइलेज लगभग 20.5 kmpl है, जबकि CNG वेरिएंट 25 km/kg तक देता है। Aura की खासियत इसके सुरक्षा फीचर्स हैं सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड हैं। इसके अलावा इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं, जो इसे डेली ड्राइव के लिए आरामदायक और प्रीमियम बनाती हैं।

Maruti Dzire
Maruti Dzire भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कारों में शामिल है। इसकी शुरुआती कीमत 6.26 लाख रुपये है। पेट्रोल मॉडल 25.71 kmpl तक का माइलेज देता है, जबकि CNG वेरिएंट 33.73 km/kg तक का माइलेज देने में सक्षम है। यह कार 6 एयरबैग, बड़ा टचस्क्रीन, सनरूफ और 360 डिग्री कैमरा जैसी आधुनिक सुविधाओं के साथ आती है। सुरक्षा के लिहाज से इसे 5-स्टार रेटिंग भी प्राप्त है।

Video : हत्या के पीछे की साजिश बेनकाब,रौंगटे खड़े कर देगी वजह ! पुलिस ने खोला राज

Exit mobile version