Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Maruti SUV के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, टॉप वैरिएंट पर मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट, जल्द उठायें लाभ

June 26, 2024

Maruti SUV के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, टॉप वैरिएंट पर मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट, जल्द उठायें लाभ

नई दिल्ली: मारुति सुजुकी ने अपने ग्राहकों के लिए टॉप वैरिएंट पर भारी ऑफर्स निकालें है। आपको बता दें कि,लोकप्रिय ऑफ-रोडर जिम्नी पर भारी छूट की घोषणा की है। इन दिनों इसे खरीदने सबसे बेहतर मौका है। आइए जिम्नी के नए ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं:

आपको बता दें कि, मारुति सुजुकी जिम्नी दो वेरिएंट ज़ेटा और अल्फा में उपलब्ध है। कुछ दिन पहले तक, दोनों वेरिएंट पर 50,000 रुपये तक की छूट दी जा रही थी। जेटा ट्रिम की एक्स-शोरूम कीमत पर 50,000 रुपये की छूट जारी है. यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि ये छूट लाइफस्टाइल एसयूवी के मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वर्जन पर उपलब्ध है।

वहीं, नेक्सा डीलरशिप के सूत्रों के अनुसार, टॉप-स्पेक जिम्नी अल्फा अब 1.5 लाख रुपये तक की छूट के साथ उपलब्ध है, यानी कंपनी अब 1 लाख रुपये का ज्यादा डिस्काउंट दे रही है। अल्फा AT वैरिएंट की शुरुआती कीमत 14.79 लाख रुपये, एक्स-शोरूम है, जबकि अल्फा MT की कीमत 13.69 लाख रुपये, एक्स-शोरूम है। जिमनी में 1.5-लीटर फोर-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है जो 105 hp की पॉवर और 134 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह 5-स्पीड मैनुअल या 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें