Site icon Dainik Savera Times

कम बजट, जबरदस्त माइलेज: 4.70 लाख में मिलने वाली इस कार ने मचाया तहलका; जानें राइवल्स

Budget Car Maruti Celerio CNG

Budget Car Maruti Celerio CNG

Maruti Celerio CNG: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जब भी किफायती और ज्यादा माइलेज देने वाली कार की बात होती है, तो मारुति सुजुकी का नाम सबसे पहले लिया जाता है। खासतौर पर Maruti Celerio उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरी है, जो रोजाना की ड्राइव के लिए कम खर्च वाली और भरोसेमंद कार चाहते हैं। कम कीमत, शानदार माइलेज और आसान मेंटेनेंस इसे मिडिल क्लास फैमिली के बीच काफी लोकप्रिय बनाते हैं।

क्या है Maruti Celerio की कीमत?

Maruti Celerio की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.70 लाख रुपये है। वहीं, इसका VXI CNG वेरिएंट 5.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है। इस प्राइस रेंज में Celerio को देश की सबसे किफायती और फ्यूल एफिशिएंट हैचबैक कारों में गिना जाता है।

ये भी पढ़ें : BJP के एकमात्र ‘भगवान’ हैं Owaisi, अलादीन का ‘जादुई चिराग’ बना मांगती है वोट: CM रेवंत रेड्डी

माइलेज के मामले में कितनी दमदार है Celerio?

–माइलेज Celerio की सबसे बड़ी ताकत है।
–पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट करीब 25.24 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है
–AMT वेरिएंट से 26.68 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज मिलता है
-वहीं CNG वेरिएंट लगभग 34.43 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है
–यह आंकड़े इसे रोजाना लंबी दूरी तय करने वालों के लिए एक शानदार विकल्प बनाते हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस

Maruti Celerio में 1.0 लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 66 bhp की पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है, जबकि CNG मॉडल मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। शहर और हाईवे दोनों पर यह कार स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस देती है।

फीचर्स और सेफ्टी

फीचर्स के मामले में भी Celerio अपने सेगमेंट में मजबूत दावेदार है। इसमें वेरिएंट के अनुसार 6 एयरबैग, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Android Auto और Apple CarPlay, पावर विंडो, इलेक्ट्रिक ORVM और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिहाज से यह कार नए मानकों पर खरी उतरती है।

ये भी पढ़ें : कैंसर और ब्लड ग्रुप का चौंकाने वाला कनेक्शन: क्या ‘O’ सच में सबसे सुरक्षित?

कौन है इसका मुकाबला?

भारतीय बाजार में Maruti Celerio का सीधा मुकाबला Tata Tiago से माना जाता है। Tiago अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी के लिए जानी जाती है, जबकि Celerio माइलेज और कम रनिंग कॉस्ट के मामले में आगे नजर आती है।

Exit mobile version