Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत में लॉन्च हुई 650 किलोमीटर रेंज वाली BYD Electric Sedan, 41 लाख रुपये शुरुआती कीमत

March 6, 2024

भारत में लॉन्च हुई 650 किलोमीटर रेंज वाली BYD Electric Sedan, 41 लाख रुपये शुरुआती कीमत

नई दिल्ली: इलैक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी बीवाईडी इंडिया ने बीवाईडी सील के लॉन्च के साथ लक्जरी इलेक्ट्रिक सेडान सेगमेंट में प्रवेश करने की आज घोषणा की जिसकी शुरआती कीमत 41 लाख रुपए है।

इसके साथ ही कंपनी ने बीवाईडी सील की बुकिंग शुरू करने की भी घोषणा की है और 31 मार्च 2024 तक बुकिंग कराने वाले ग्राहकों के लिए आकर्षक लाभ भी प्रदान कर रहा है एवं इसके साथ ही, 30 अप्रैल 2024 तक बुकिंग कराने वाले ग्राहकों में से कुछ विजेताओं को यूईएफए मैच देखने का अवसर मिलेगा।

बीवाईडी सील विश्व स्तर पर ख्याति अर्जित कर रहा है। भारत में लॉन्च से पहले के दिनों में, 2024 जिनेवा मोटर शो में वल्र्ड कार अवार्डस के लिए बीवाईडी सील को वल्र्ड कार ऑफ द ईयर के लिए शीर्ष तीन फाइनलिस्टों में से एक के रूप में चुना गया था। एक महीने पहले, बीवाईडी यूईएफए यूरोपीयन फुटबॉल चैंपियनशिप 2024™ (यूईएफए यूरो 2024™) का आधिकारिक भागीदार और आधिकारिक ई-मोबिलिटी पार्टनर बना और यूईएफए के साथ यह ऐतिहासिक साङोदारी एक नई ऊर्जा वाहन (एनईवी) निर्माता और चैम्पियनशिप के बीच पहली प्रायोजन डील का प्रतीक है। बीवाईडी सील का लक्ष्य अब भारतीय बाजार में लक्जरी ईवी सेडान सेगमेंट में अपना मानक स्थापित करना है।

यह डी-सेगमेंट इलेक्ट्रिक सेडान भारत में विभिन्न ग्राहक वर्गों के लिए एमपीवी, एसयूवी और सेडान के सम्पूर्ण नए ईवी पोर्टफोलियो निर्माण की दिशा में बढ़ाए गए एक कदम को दर्शाता है। बीवाईडी सील 3 वेरिएंट में आता है – डायनेमिक, प्रीमियम और परफॉर्मेंस 580 किलोमीटर रेंज वाली है और इसकी कीमत 53 लाख रुपए है। डायनेमिक 510 किलोमीटर रेंज वाली है और इसकी कीमत 41 लाख रूपए है। इसी तरह से प्रीमियम 650 किलो मीटर रेंज वाली है और इसकी कीमत 45.50 लाख रूपए है जबकि परफॉर्मेंस अत्याधुनिक ई-प्लेटफ़ॉर्म 3.0 से लैस रियर-व्हील/ऑल-व्हील ड्राइव, एडवांस्ड सस्पेंशन और 3.8-सेकंड में 100 किमी प्रति घंटा ऐक्सेलरेशन के साथ यह 650 किमी की रेंज प्रदान करता है। कार के एयरोडायनामिक्स और इंटरनल स्पेस को सीटीबी प्रौद्योगिकी द्वारा संवर्धित किया गया है। सुरक्षित और इंटेलीजेंट ड्राइ¨वग अनुभव के लिए बीवाईडी सील एडीएएस लेवल 2, एनएफसी कार्ड इंटीग्रेशन और 9 एयरबैग से लैस है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें