Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Car AC Tips: कार AC की कूलिंग हो गई है कम? तो अपनाएं ये जरूरी टिप्स

June 4, 2026

Car AC Tips: कार AC की कूलिंग हो गई है कम? तो अपनाएं ये जरूरी टिप्स

Car AC Tips: गर्मियों में कार का AC सही तरह काम न करे तो सफर बेहद मुश्किल हो जाता है। कई बार वाहन का एयर कंडीशनर ठंडी हवा देना बंद कर देता है, जिससे केबिन जल्दी गर्म हो जाता है। अगर आपकी कार का AC भी ठीक से कूलिंग नहीं कर रहा है, तो कुछ बेसिक जांच और छोटे उपायों से समस्या को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। तो आइए ख़बर में विस्तार से जानते हैं…

केबिन फिल्टर और कंडेंसर की सफाई करें

अक्सर AC की खराब कूलिंग का कारण गंदगी होती है। कार का केबिन फिल्टर अगर धूल और कचरे से भर जाता है तो हवा का फ्लो कम हो जाता है। इसे निकालकर साफ करना या जरूरत पड़ने पर बदलना फायदेमंद रहता है। इसके अलावा फ्रंट कंडेंसर पर जमी धूल भी कूलिंग को प्रभावित करती है, जिसे हल्के पानी के प्रेशर से साफ किया जा सकता है।

AC गैस की कमी भी हो सकती है वजह

अगर सफाई के बाद भी ठंडी हवा नहीं मिल रही है, तो संभव है कि AC गैस कम हो गई हो। पाइप में छोटे लीकेज के कारण गैस धीरे-धीरे खत्म हो सकती है। ऐसे में किसी अनुभवी मैकेनिक से गैस की जांच और रीफिल करवाना जरूरी होता है, साथ ही लीकेज की भी जांच करानी चाहिए।

ये भी पढ़ें:

कंप्रेसर की खराबी पर ध्यान दें

AC सिस्टम में कंप्रेसर सबसे अहम हिस्सा होता है। जब AC ऑन करने पर सामान्य आवाज या ठंडक महसूस न हो, तो फ्यूज, वायरिंग या कंप्रेसर में समस्या हो सकती है। इस स्थिति में तुरंत सर्विस सेंटर या मैकेनिक से जांच करवाना सही रहता है।

धूप में खड़ी कार को तुरंत ठंडा न करें

धूप में लंबे समय तक खड़ी कार का केबिन बहुत गर्म हो जाता है। ऐसे में सीधे AC ऑन करने से ठंडक आने में समय लगता है। बेहतर तरीका यह है कि पहले कुछ देर के लिए खिड़कियां खोलकर गर्म हवा बाहर निकलने दें, फिर AC चालू करें। इससे कूलिंग जल्दी और बेहतर मिलती है।

बता दें कि ऐसे में इन छोटे-छोटे उपायों को अपनाकर आप कार के AC की परफॉर्मेंस को बेहतर बना सकते हैं और गर्मी में सफर को आरामदायक बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें