Site icon Dainik Savera Times

Cheapest 7 seater cars: अगर आप भी कम दाम में खरीदना चाहते हैं सात सीटों वाली कार, तो इन 5 कारों को रखे अपनी लिस्ट में

Cheapest 7 seater cars: कुछ कंपनियां सात सीटों वाले वाहनों को भी काफी कम कीमत पर बाजार में ऑफर करती हैं। किस कंपनी की ओर से कितनी कीमत पर सात सीटों वाली गाड़ियों (cheapest 7 seater cars) को भारत में बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। आइए जानते हैं।

Maruti Ertiga

मारुति की ओर से अर्टिगा को सात सीटों के विकल्‍प के साथ ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस एमपीवी में कई बेहतरीन फीचर्स भी दिए जाते हैं और इसे पेट्रोल के साथ ही सीएनजी के विकल्‍प के साथ भी बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। मारुति अर्टिगा की एक्‍स शोरूम कीमत की शुरूआत 8.69 लाख रुपये से होती है। इसके सीएनजी वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 10.78 लाख रुपये है।

Renault Triber

रेनो की ओर से Triber को सात सीटों के विकल्‍प के साथ ऑफर किया जाता है। कंपनी की यह गाड़ी देश की सबसे सस्‍ती सात सीटों वाली गाड़ी है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत छह लाख रुपये से शुरू हो जाती है और इसके एएमटी वेरिएंट को 8.12 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Mahindra Bolero Neo

महिंद्रा की ओर से बोलेरो नियो को सात सीटों वाली एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इसको 9.94 लाख रुपये की शुरूआती एक्‍स शोरूम कीमत पर कंपनी की ओर से बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है।

Toyota Rumion

मारुति अर्टिगा के री-बैज्‍ड वर्जन के तौर पर टोयोटा Rumion को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस गाड़ी को 10.44 लाख रुपये की शुरूआती एक्‍स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 13.73 लाख रुपये है। कंपनी इसे 11.39 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर सीएनजी के साथ भी उपलब्‍ध करवाती है।

Kia Carens

किआ की ओर से सात सीटों के विकल्‍प के साथ कैरेंस एमपीवी को ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी की एक्‍स शोरूम कीमत की शुरूआत 10.52 लाख रुपये से हो जाती है और इसके टॉप वेरिएंट को 19.22 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Exit mobile version