Site icon Dainik Savera Times

Cheapest Automatic Cars: ये हैं भारत की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कारें, कीमत 5 लाख से भी कम

Cheapest Automatic Cars

Cheapest Automatic Cars

Cheapest Automatic Cars: शहरों में बढ़ते ट्रैफिक के कारण अब ऑटोमैटिक कारें सिर्फ लक्जरी नहीं, बल्कि जरूरत बन गई हैं। बार-बार गियर बदलना मुश्किल हो गया है, इसलिए लोग सस्ती और भरोसेमंद ऑटोमैटिक कारों की ओर बढ़ रहे हैं। मार्केट में कई बजट कारें मौजूद हैं, जो माइलेज, फीचर्स और कीमत तीनों में संतुलित हैं। आइए जानते हैं कुछ लोकप्रिय विकल्प…

Maruti Suzuki S-Presso

भारत की सबसे किफायती ऑटोमैटिक कार Maruti S-Presso है। इसका AGS वेरिएंट केवल 4.75 लाख रुपये में उपलब्ध है। इसमें 998cc पेट्रोल इंजन है, जो 68 बीएचपी पावर और 91.1 Nm टॉर्क देता है। ARAI माइलेज 25.3 kmpl है, जो इसे बेहद फ्यूल-इफिशिएंट बनाता है। फीचर्स की बात करें तो 7-इंच टचस्क्रीन, Android Auto, Apple CarPlay, कीलेस एंट्री, पावर विंडो और रियर पार्किंग सेंसर शामिल हैं। सुरक्षा के लिए इसमें ABS, EBD, ESP, हिल-होल्ड और डुअल एयरबैग्स दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें : भोपाल-बैतूल नेशनल हाईवे पर रेलिंग तोड़ नहर में गिरी कार, 3 लोगों की डूबने से मौत

Renault Kwid AMT

Renault Kwid AMT उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जो स्टाइलिश लुक के साथ बजट ऑटोमैटिक कार चाहते हैं। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 5 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 999cc इंजन है, जो 67 बीएचपी पावर और 91 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। माइलेज लगभग 22 kmpl है।

Maruti Alto K10

Maruti Alto K10 AMT की कीमत 5.71 लाख से 6 लाख रुपये के बीच है। इसमें 998cc 3-सिलेंडर इंजन है, जो 65.7 बीएचपी पावर और 89 Nm टॉर्क देता है। माइलेज 24.9 kmpl तक है। फीचर्स में फ्रंट पावर विंडोज, पावर स्टीयरिंग, AC और टचस्क्रीन शामिल हैं। नए वेरिएंट में 6 एयरबैग दिए गए हैं, जो सुरक्षा को काफी बढ़ाते हैं। इसकी कॉम्पैक्ट बॉडी शहर में चलाने के लिए बहुत सुविधाजनक है।

ये भी देखें : विधायक तनवीर सादिक ने जम्मू-कश्मीर बजट पर जवाब दिया

Tata Punch

Tata Punch का ऑटोमैटिक वेरिएंट 7.11 लाख रुपये से शुरू होता है। इसमें 1199cc Revotron इंजन है, जो 86 बीएचपी पावर और 113 Nm टॉर्क देता है। माइलेज 18.8–20.09 kmpl है। फीचर्स में 7-इंच टचस्क्रीन, Harman साउंड सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट और रेन-सेंसिंग वाइपर्स शामिल हैं। टॉप वेरिएंट में सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग और 360° कैमरा भी मिलता है। सेफ्टी के लिहाज से Tata Punch को ग्लोबल NCAP से 5-स्टार रेटिंग मिली है, जो इसे बेहद सुरक्षित बनाती है।

Exit mobile version