5 Electric Scooters : भारत में लगातार बढ़ती पेट्रोल की कीमतें और ट्रैफिक की समस्याएं अब लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर तेजी से आकर्षित कर रही हैं। खासकर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स अब शहरों में सबसे लोकप्रिय विकल्प बन गए हैं। ये न सिर्फ पर्यावरण के लिए फायदेमंद हैं, बल्कि इनका मेंटेनेंस भी बेहद कम होता है। इनमें धुआं या आवाज नहीं होती, जिससे राइडिंग स्मूथ और आरामदायक बन जाती है। जो लोग रोजाना 50 से 100 किलोमीटर तक सफर करते हैं, उनके लिए ई-स्कूटर एक सस्ता और टिकाऊ विकल्प बन गया है। ऐसे अगर आप किफायती और लंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं तो Ola S1 X या Ather Rizta सबसे बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। वहीं, भरोसे और ब्रांड वैल्यू के लिए Honda Activa E एक सुरक्षित चॉइस है। आइए खबर को विस्तार से जानते है…
Ola S1 X – सबसे किफायती और हाई-परफॉर्मेंस ई-स्कूटर
Ola का S1 X मॉडल कंपनी का सबसे बजट-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसकी कीमत ₹79,999 से शुरू होती है। इसमें 2kWh से 4kWh तक की बैटरी मिलती है, जो एक बार चार्ज होने पर 242 किमी तक की रेंज देती है। इसकी 5.5kW मोटर सिर्फ 2.6 सेकंड में 0 से 40 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। 7-इंच TFT डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, रिवर्स मोड और नेविगेशन जैसे फीचर्स इसे बेहद एडवांस बनाते हैं।
TVS iQube – कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मेल
₹96,422 की शुरुआती कीमत वाला TVS iQube अपने कम्फर्ट और स्मार्ट फीचर्स के लिए जाना जाता है। इसमें 2.2kWh से 5.1kWh बैटरी मिलती है, जो 212 किमी की रेंज देती है। इसका 4.4kW मोटर 0 से 40 किमी/घंटा की स्पीड सिर्फ 4.2 सेकंड में पकड़ लेता है। 7-इंच टचस्क्रीन, Alexa इंटीग्रेशन और जियो-फेंसिंग जैसे फीचर्स इसे हाई-टेक स्कूटर बनाते हैं।
Bajaj Chetak – क्लासिक लुक के साथ मॉडर्न परफॉर्मेंस
₹1,02,400 की कीमत वाला Bajaj Chetak अपने मजबूत मेटल बॉडी और क्लासिक डिजाइन के लिए मशहूर है। 3.5kWh बैटरी और 4kW मोटर के साथ यह स्कूटर 153 किमी की रेंज और 73 किमी/घंटा की टॉप स्पीड देता है। इसमें ब्लूटूथ, लाइव ट्रैकिंग और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।
Ather Rizta – फैमिली के लिए बेस्ट चॉइस
₹1,04,999 से शुरू होने वाला Ather Rizta फैमिली कम्फर्ट के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 2.9kWh और 3.7kWh बैटरी मिलती है, जो 159 किमी की रेंज देती है। 56 लीटर का विशाल स्टोरेज स्पेस इसे दुनिया का सबसे स्पेशियस स्कूटर बनाता है।
ये भी पढ़े : AAP ने इसे बनाया अपना राज्यसभा उम्मीदवार, Sanjeev Arora के इस्तीफे के बाद लिया फैसला
Honda Activa E – भरोसे का इलेक्ट्रिक अवतार
₹1,17,428 की कीमत वाला Honda Activa E कंपनी की सबसे पॉपुलर सीरीज का इलेक्ट्रिक वर्जन है। इसमें 1.5kWh की स्वैपेबल बैटरी दी गई है, जिसे मिनटों में बदला जा सकता है। यह 102 किमी की रेंज और 80 किमी/घंटा की स्पीड देता है।

