5 Cheapest CNG cars in India : अगर आप बढ़ती पेट्रोल कीमतों से परेशान हैं और अब एक ऐसी कार लेना चाहते हैं जो किफायती, इको-फ्रेंडली और माइलेज में दमदार हो, तो आपके लिए सीएनजी कारें एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं। भारत में अब कई ऑटो कंपनियां बजट-फ्रेंडली CNG कारें पेश कर रही हैं, जो शानदार माइलेज के साथ मॉडर्न फीचर्स भी देती हैं। आइए जानते हैं भारत की 5 सबसे सस्ती CNG कारों के बारे में…
1. Maruti S-Presso CNG (कीमत: ₹4.62 लाख से)
मारुति की मिनी SUV जैसी दिखने वाली यह कार अपने दमदार माइलेज और सस्ते मेंटेनेंस के लिए जानी जाती है। इसमें 1.0L K-Series पेट्रोल-CNG इंजन मिलता है जो 56 PS पावर और 82.1 Nm टॉर्क देता है। इसका माइलेज 32.73 km/kg है। फीचर्स में डुअल एयरबैग, ABS, EBD, रियर पार्किंग सेंसर, ESP, 7-इंच टचस्क्रीन, एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले शामिल हैं।
2. Maruti Alto K10 CNG (कीमत: ₹4.82 लाख से)
भारत की सबसे पॉपुलर स्मॉल कार अब CNG विकल्प में भी उपलब्ध है। इसमें 998cc K10C इंजन है जो 56 PS पावर और 82.1 Nm टॉर्क देता है। Alto K10 का माइलेज 33.85 km/kg (ARAI) है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, ESP और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
ये भी पढ़े : भारत के खिलाफ सिर्फ 29 रन की पारी के साथ इतिहास रच गए ट्रेविस हेड
3. Tata Tiago CNG (कीमत: ₹5.49 लाख से)
Tata Tiago CNG अपनी 4-स्टार GNCAP सेफ्टी रेटिंग के लिए जानी जाती है। इसमें 1.2L Revotron इंजन है जो 72 PS पावर और 95 Nm टॉर्क देता है। इसका माइलेज मैनुअल वर्जन में 26.49 km/kg और AMT वर्जन में 28.06 km/kg है।
4. Maruti Wagon R CNG (कीमत: ₹5.89 लाख से)
Wagon R अपने स्पेस और माइलेज के लिए जानी जाती है। इसमें वही 998cc K10C इंजन है जो 56 PS पावर और 82.1 Nm टॉर्क देता है। इसका माइलेज 34.05 km/kg है। इसमें 6 एयरबैग्स, ABS, ESP और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स शामिल हैं।
VD : किसानों के लिए लकी ड्रॉ योजना शुरू, पराली जलाने से रोकने के लिए बड़ा कदम
5. Maruti Celerio CNG (कीमत: ₹5.98 लाख से)
भारत की सबसे फ्यूल-एफिशिएंट CNG कार मानी जाने वाली Celerio में वही K10C इंजन है, जो 34.43 km/kg का शानदार माइलेज देता है। इसमें 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, ESP, 7-इंच टचस्क्रीन, कीलेस एंट्री और ऑटो AC जैसे फीचर्स हैं।

