Dhurandhar Movie Cars: रणवीर सिंह की एक्शन फिल्म धुरंधर और इसके सीक्वल धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। कहानी के साथ-साथ फिल्म में दिखाई गई दमदार और लग्जरी गाड़ियां भी दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। हर किरदार के हिसाब से चुनी गई SUVs और पिकअप ट्रक्स एक्शन सीन्स को और ज्यादा रियल बनाते हैं। तो आइए खबर सें विस्तार से जानते हैं कि रणवीर सिंह की धुरंधर-2 में कौन-कौन सी गाड़ियां दिखाई दी और उनके फीचर्स और कीमत कितनी है…
Hummer H2 में रणवीर सिंह का स्टाइल
फिल्म में रणवीर सिंह का किरदार अब बाइक की जगह Hummer H2 SUV में नजर आता है। यह गाड़ी अपने मजबूत लुक और ऑफ-रोड क्षमता के लिए मशहूर है। भारत में इसकी अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपये बताई जाती है।

Toyota Hilux की दमदार मौजूदगी
फिल्म में कई ट्रांसपोर्ट और एक्शन सीन्स में Toyota Hilux पिकअप दिखाई गई है। यह गाड़ी कठिन रास्तों और ऑफ-रोडिंग के लिए जानी जाती है, जिसकी शुरुआती कीमत लगभग 28 लाख रुपये है।
Land Rover Defender का रौब
अर्जुन रामपाल के किरदार के पास Land Rover Defender नजर आती है। यह SUV अपने एडवांस फीचर्स और मजबूत बॉडी के कारण लग्जरी और ऑफ-रोडिंग दोनों के लिए लोकप्रिय है। इसकी कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक है।
Lexus LX 470 का इस्तेमाल
संजय दत्त के किरदार की गाड़ी Lexus LX 470 हाई-स्पीड चेज और एक्शन सीन्स में दिखाई गई है। यह एक प्रीमियम SUV रही है, जिसकी कीमत सेकंड हैंड मार्केट में 10 से 20 लाख रुपये तक मिलती है।
Toyota Land Cruiser और Isuzu D-Max
फिल्म में विलेन के लिए Toyota Land Cruiser 60 Series दिखाई गई है, जो अपनी मजबूती के लिए जानी जाती है। वहीं Isuzu D-Max V-Cross भी एक्शन और चेज सीन्स में नजर आती है, जिसकी कीमत लगभग 25-30 लाख रुपये है।