Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेट्रोल-डीजल की महंगाई से बढ़ी इलेक्ट्रिक कारों की मांग, कई मॉडलों पर लंबी वेटिंग

June 13, 2026

पेट्रोल-डीजल की महंगाई से बढ़ी इलेक्ट्रिक कारों की मांग, कई मॉडलों पर लंबी वेटिंग

ऑटोमोबाइल डेस्क: देश में पेट्रोल और डीजल की लगातार महंगी होती कीमतों का असर अब ऑटोमोबाइल बाजार में साफ दिखाई देने लगा है। ईंधन खर्च से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में ग्राहक इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख कर रहे हैं, जिसके चलते कई लोकप्रिय ईवी मॉडल्स की मांग तेजी से बढ़ गई है। बढ़ती बुकिंग के कारण वाहन निर्माताओं को डिलीवरी में देरी का सामना करना पड़ रहा है और कई कारों पर लंबी वेटिंग देखने को मिल रही है।

मारुति और मर्सिडीज की इलेक्ट्रिक कारों को जबरदस्त प्रतिक्रिया

मारुति की इलेक्ट्रिक कार e-Vitara को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और इसकी बुकिंग तेजी से बढ़ रही है। इसलिए लोगों को इसे पाने के लिए कुछ हफ्तों का इंतजार करना पड़ सकता है।मर्सिडीज की इलेक्ट्रिक CLA कार की भी काफी मांग है। ज्यादा ऑर्डर आने की वजह से कुछ जगहों पर बुकिंग रोक दी गई है और डिलीवरी के लिए भी इंतजार करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें:

BMW और टाटा मोटर्स की EV कारों की मांग बढ़ी

BMW इंडिया का कहना है कि इलेक्ट्रिक कारों को लेकर ग्राहकों का उत्साह तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ज्यादा गाड़ियों की व्यवस्था करने में जुटी है। हाल के समय में BMW की कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक कारों का हिस्सा भी बढ़ा है।

वहीं, टाटा मोटर्स के अनुसार उनकी इलेक्ट्रिक कारों की बुकिंग लगातार बढ़ रही है। हालांकि, कुछ सप्लाई और उत्पादन संबंधी समस्याओं के कारण सभी ग्राहकों को समय पर डिलीवरी देना चुनौती बना हुआ है। इसके बावजूद कंपनी की EV कारों की मांग मजबूत बनी हुई है।

महिंद्रा और MG के मॉडल भी ग्राहकों की पसंद

महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बढ़ती मांग की वजह से कई शहरों में इन कारों की डिलीवरी के लिए लोगों को कुछ हफ्तों तक इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, MG मोटर की इलेक्ट्रिक कारों की मांग भी बढ़ी है, जिसके कारण अब इन कारों पर भी पहले के मुकाबले ज्यादा वेटिंग देखने को मिल रही है।

ये भी पढ़ें:

तेल कीमतों का असर बदल रहा ग्राहकों का नजरिया

ऑटो उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और भू-राजनीतिक तनाव ने उपभोक्ताओं को वैकल्पिक परिवहन विकल्पों की ओर आकर्षित किया है। पहले जहां कंपनियों को इलेक्ट्रिक वाहनों के फायदे समझाने पड़ते थे, वहीं अब ग्राहक स्वयं ईवी तकनीक, रेंज और चार्जिंग सुविधाओं की जानकारी लेकर शोरूम पहुंच रहे हैं।

आने वाले समय में और बढ़ सकती है मांग

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर पेट्रोल और डीजल की कीमतें ऐसे ही बढ़ती रहीं, तो इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग और ज्यादा बढ़ सकती है। इसी वजह से कंपनियां ज्यादा गाड़ियां बनाने, बैटरी की सप्लाई ठीक करने और डिलीवरी जल्दी करने की कोशिश कर रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें