Site icon Dainik Savera Times

बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेज, बिक्री में बड़ा उछाल, ये कंपनिया सबसे आगे

Electric Vehicles Sales Report

Electric Vehicles Sales Report

Electric Vehicles Sales Report : भारत में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच अब लोग तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख कर रहे हैं। हाल ही में FADA की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का दायरा तेजी से बढ़ रहा है।

हर सेगमेंट में दिखी मजबूत ग्रोथ

रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बेहद अहम रहा। इस दौरान दोपहिया, तिपहिया और कमर्शियल वाहनों समेत सभी श्रेणियों में बिक्री बढ़ी है। कुल मिलाकर इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री करीब 24.5 लाख यूनिट तक पहुंच गई, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 25% ज्यादा है।

इलेक्ट्रिक कारों की मांग में सबसे ज्यादा तेजी

पैसेंजर व्हीकल यानी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में सबसे अधिक उछाल देखने को मिला। इस सेगमेंट में करीब 80% से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई और बिक्री लगभग 2 लाख यूनिट के करीब पहुंच गई।

ये भी पढ़ें:

 

किन कंपनियों ने बनाई बढ़त

इलेक्ट्रिक कार बाजार में टाटा मोटर्स ने सबसे मजबूत प्रदर्शन किया और सबसे ज्यादा गाड़ियां बेचीं। इसके बाद JSW MG Motor और महिंद्रा एंड महिंद्रा दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। वहीं Hyundai और BYD भी टॉप कंपनियों में शामिल रहीं।

आम लोगों तक पहुंच रही EV

कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण पारंपरिक ईंधन महंगा होता जा रहा है। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहन न केवल पर्यावरण के लिए बेहतर विकल्प बन रहे हैं, बल्कि लोगों की जेब पर भी कम बोझ डाल रहे हैं। अब EV सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि छोटे शहरों और आम ग्राहकों तक भी पहुंच बना रहे हैं।

दोपहिया और कमर्शियल सेगमेंट में भी तेजी

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री 20% से ज्यादा बढ़कर 14 लाख यूनिट से ऊपर पहुंच गई। वहीं थ्री-व्हीलर्स में भी करीब 19% की वृद्धि दर्ज की गई। खास बात यह है कि इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों की बिक्री में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई, जहां 100% से अधिक की बढ़ोतरी हुई।

ये भी देखें :

Exit mobile version