Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Elon Musk ने Tesla के पहले Cybercab ‘Robovan’ और भविष्य के रोबोट को किया पेश

October 12, 2024

Elon Musk ने Tesla के पहले Cybercab ‘Robovan’ और भविष्य के रोबोट को किया पेश

सान फ्रांसिस्को: एलन मस्क द्वारा संचालित टेस्ला ने शुक्रवार को अपनी पहली साइबरकैब को पेश किया। इसकी लागत 30,000 डॉलर से कम होगी और औसत परिचालन लागत लगभग 0.20 डॉलर प्रति मील होगी। यह शहर में पहले से मौजूद टैक्सी (ट्रेडिशनल सिटी टैक्सी) की कीमत से कम है। टेक अरबपति ने रोबोटैक्सी इवेंट के दौरान ईवी कंपनी के पूरी तरह से चालक रहित (ड्राइवरलेस) वाहन के प्रोटोटाइप का खुलासा किया। इसे अमरीका में ‘वी, रोबोट’ का नाम दिया गया है। इसी के साथ भविष्य में लाए जाने वाले वाहनों को भी शोकेस किया गया, जिसमें एक इलेक्ट्रिक वैन भी शामिल थी।

साइबरकैब एक ऐसा वाहन है, जो स्टीयरिंग व्हील और पेड्लस के साथ नहीं आता है। यह स्वायत्त वाहन के उद्देश्य से बनाया गया है। इस वाहन के दरवाजे तितलियों के पंखों की तरह ऊपर की ओर खुलते हैं। इस खास वाहन में एक छोटा केबिन मौजूद है और भीतर दो लोगों के बैठने की पर्याप्त जगह मौजूद है। यह दिखने में साइबरट्रक की तरह ही दिखता है। इस वाहन में प्लग-इन चाजर्र की सुविधा नहीं दी गई है, इसकी जगह इंडक्टिव चाजिर्ग दी गई है। टेस्ला के मालिक की मानें तो यह वायरलेस चाजिर्ग की तरह काम करता है।

मस्क का कहना है कि यह नई कार पुरानी मौजूदा कारों से 10-20 गुना ज्यादा सुरक्षित है। कंपनी ने एक नया ‘रोबोवैन‘ परिवहन वाहन भी प्रदर्शति किया, जिसे ‘मास ट्रांजिट‘ या कार्गो वाहक के रूप में कॉन्फिगर किया जा सकता है। ?वर्ष 2026 तक साइबरकैब के उत्पादन के साथ टैस्ला का उद्देश्य अगले वर्ष तक टैक्सास और कैलिफोर्निया में पूरी तरह से स्वचालित ड्राइविंग शुरू करना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें