Flex Fuel Cars India: भारत में बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों और प्रदूषण की समस्या के बीच ऑटोमोबाइल सेक्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अब देश में ऐसी गाड़ियां तेजी से डेवलप हो रही हैं जो पेट्रोल की जगह एथेनॉल पर चल सकेंगी। इन्हें फ्लेक्स-फ्यूल कार कहा जाता है। इस बदलाव की शुरुआत पहले ही हो चुकी है और अब कई बड़ी कंपनियां अपनी नई फ्लेक्स-फ्यूल कारों को बाजार में लाने की तैयारी में हैं।
मारुति सुजुकी ने की शुरुआत
Maruti Suzuki ने पहले ही अपनी WagonR Flex Fuel कार करीब 7.24 लाख रुपये में लॉन्च कर दी है। यह कार पेट्रोल की जगह एथेनॉल से चल सकती है। इसे आने वाले समय की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
हुंडई क्रेटा का फ्लेक्स-फ्यूल अवतार
Hyundai Creta भी जल्द ही फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन में आने वाली है। कंपनी ने इसका प्रोटोटाइप दिखाया है, जो पूरी तरह एथेनॉल (E100) पर चलने में सक्षम बताया जा रहा है। इसमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिए जाने की संभावना है, जो लगभग 118 bhp पावर जनरेट कर सकता है। इसे ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जा सकता है, जिससे ड्राइविंग और भी आसान होगी।
ये भी पढ़ें:
टाटा पंच भी होगी शामिल
Tata Punch अब फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियों की रेस में शामिल होने की तैयारी कर रही है। इसका कॉन्सेप्ट मॉडल पहले ही दिखाया जा चुका है।इस गाड़ी में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन को इस तरह बदला गया है कि यह E85 फ्यूल (जिसमें 85% तक एथेनॉल मिल सकता है) पर आसानी से चल सके। इसके फ्यूल सिस्टम और सॉफ्टवेयर में भी जरूरी बदलाव किए गए हैं ताकि यह ठीक से काम कर सके।
अन्य कंपनियों की तैयारी
इस रेस में Maruti Suzuki की Fronx भी शामिल होने वाली है, जिसे फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन में लाने की योजना है। वहीं Toyota भी अपनी लोकप्रिय गाड़ियों जैसे Corolla Hybrid और Innova Hycross के फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल पर काम कर रही है, जो ज्यादा एथेनॉल मिश्रण के साथ चल सकेंगी।
क्या होगा फायदा?
इन नई फ्लेक्स-फ्यूल कारों के आने से ईंधन पर निर्भरता कम होगी और प्रदूषण में भी कमी आने की उम्मीद है। साथ ही, आम लोगों के लिए गाड़ी चलाने का खर्च भी काफी हद तक कम हो सकता है।
ये भी पढ़ें:
मेष: दिन शुभ रहेगा...