Royal Enfield : अगर आप नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए खुशखबरी लेकर आई है। बता दें कि दोपहिया वाहन कंपनियों ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। दरअसल, रॉयल एनफील्ड और हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी बाइक्स की कीमतों में बड़ी कटौती का ऐलान किया है। यह फैसला जीएसटी काउंसिल द्वारा हाल ही में दरों में की गई कटौती के बाद लिया गया है। ये नई कीमतें 22 सितंबर, 2025 से लागू होंगी।
रॉयल एनफील्ड की बाइक्स ₹22,000 तक सस्ती
बता दें कि रॉयल एनफील्ड ने अपनी लोकप्रिय 350 सीसी रेंज की मोटरसाइकिलों की कीमतों में ₹22,000 तक की कटौती की है। कंपनी का कहना है कि इस फैसले से उनकी बाइक्स और भी सस्ती हो जाएँगी और देश भर के ग्राहकों को इसका फायदा मिलेगा। साथ ही, 350 सीसी से ऊपर की बाइक रेंज की कीमतें भी नई जीएसटी दर के अनुसार समायोजित होंगी। इसके अलावा, ग्राहकों को मोटरसाइकिल, सर्विस, कपड़ों और एक्सेसरीज़ सेगमेंट में भी लाभ मिलेगा।

हीरो मोटोकॉर्प की बाइक्स और स्कूटर्स पर ₹15,743 तक की छूट
हीरो मोटोकॉर्प ने भी अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है, जिसमें चुनिंदा दोपहिया वाहनों की कीमतों में ₹15,743 तक की कटौती की गई है। यह लाभ दिल्ली एक्स-शोरूम कीमतों के आधार पर मिलेगा। इस फैसले से कंपनी की सबसे ज़्यादा बिकने वाली बाइक और स्कूटर स्प्लेंडर+, ग्लैमर, एक्सट्रीम, ज़ूम, डेस्टिनी और प्लेज़र+ अब पहले से ज़्यादा किफायती हो जाएँगी। इसका सीधा फ़ायदा मध्यम वर्ग और ख़ास तौर पर ग्रामीण ग्राहकों को होगा।

हीरो मोटोकॉर्प के सीईओ ने क्या कहा?
हीरो मोटोकॉर्प के सीईओ विक्रम कस्बेकर ने कहा कि जीएसटी दरों में यह कमी सरकार के “अगली पीढ़ी के जीएसटी 2.0 सुधारों” का हिस्सा है। इससे देश में खपत बढ़ेगी और जीडीपी ग्रोथ में तेज़ी आएगी। उन्होंने कहा कि भारत में आधे से ज़्यादा परिवार अपनी रोज़मर्रा की ज़रूरतों के लिए दोपहिया वाहनों पर निर्भर हैं। ऐसे में यह फैसला इन वाहनों को और ज़्यादा सुलभ और किफ़ायती बनाएगा। साथ ही यह कदम त्योहारों से पहले उठाया गया है, जिससे बाजार में मांग बढ़ने की संभावना है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...