Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

अपने अमरीकी भागीदार के साथ मध्यम आकार की इलैक्ट्रिक बाइक का विकास कर रही हीरो मोटोकॉर्प

November 25, 2024

अपने अमरीकी भागीदार के साथ मध्यम आकार की इलैक्ट्रिक बाइक का विकास कर रही हीरो मोटोकॉर्प

नई दिल्ली: हीरो मोटोकॉर्प अपनी अमरीकी भागीदार जीरो मोटरसाइकिल्स के साथ एक मध्यम आकार की प्रदर्शन खंड की इलैक्ट्रिक मोटरसाइकिल विकसित करने के अग्रिम चरण में हैं। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। कैलिफोíनया की कंपनी जीरो मोटरसाइकिल्स इलैक्ट्रिक मोटरसाइकिल और पावरट्रेन में विशेषज्ञता रखती है। सितंबर, 2022 में हीरो मोटोकॉर्प के निदेशक मंडल ने कंपनी में 6 करोड़ अमरीकी डॉलर तक के इक्विटी निवेश को मंजूरी दी थी। वर्ष 2023 में कंपनियों ने प्रीमियम इलैक्ट्रिक बाइक के विकास के लिए सहयोग की घोषणा की थी। हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) निरंजन गुप्ता ने एक वेिषक कॉल में कहा, ‘जहां तक ईवी मोटरसाइकिल की बात है.. हम जीरो मोटरसाइकिल्स के साथ साझेदारी में इसका विकास कर रहे हैं.. यह (बाइक) मध्यम वजन खंड में आएगी।’ उन्होंने कहा, ‘यह अग्रिम चरण में है। हमने अभी तक इसके लिए समयसीमा की घोषणा नहीं की है, लेकिन हम कुछ ऐसा देख रहे हैं जो बहुत दूर नहीं होगा।’ गुप्ता ने कहा कि यह बाइक प्रदर्शन खंड में आएगी। कंपनी चालू कैलेंडर साल में कई मूल्य खंड में अपनी इलैक्ट्रिक स्कूटर श्रृंखला का भी विस्तार कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें