Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

अपने अमेरिकी भागीदार के साथ मध्यम आकार की Electric Bike का विकास कर रही है: Hero MotoCorp

November 24, 2024

अपने अमेरिकी भागीदार के साथ मध्यम आकार की Electric Bike का विकास कर रही है: Hero MotoCorp

Hero MotoCorp Electric Bike : हीरो मोटोकॉर्प अपनी अमेरिकी भागीदार जीरो मोटरसाइकिल्स के साथ एक मध्यम आकार की प्रदर्शन खंड की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल विकसित करने के अग्रिम चरण में हैं। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। कैलिफोर्निया की कंपनी जीरो मोटरसाइकिल्स इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और पावरट्रेन में विशेषज्ञता रखती है।

सितंबर, 2022 में हीरो मोटोकॉर्प के निदेशक मंडल ने कंपनी में छह करोड़ अमेरिकी डॉलर तक के इक्विटी निवेश को मंजूरी दी थी। वर्ष 2023 में कंपनियों ने प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक के विकास के लिए सहयोग की घोषणा की थी। हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) निरंजन गुप्ता ने एक वेिषक कॉल में कहा, ‘‘जहां तकईवी मोटरसाइकिल की बात है.. हम जीरो मोटरसाइकिल्स के साथ साझेदारी में इसका विकास कर रहे हैं।

यह (बाइक) मध्यम वजन खंड में आएगी। उन्होंने कहा, ‘‘यह अग्रिम चरण में है। हमने अभी तक इसके लिए समयसीमा की घोषणा नहीं की है, लेकिन हम कुछ ऐसा देख रहे हैं जो बहुत दूर नहीं होगा।’’गुप्ता ने कहा कि यह बाइक प्रदर्शन खंड में आएगी। कंपनी चालू कैलेंडर साल में कई मूल्य खंड में अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर श्रृंखला का भी विस्तार कर रही है।

Hero MotoCorp Electric Bike

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात है, छह माह के भीतर हम ज्यादातर मूल्य खंड और ग्राहक वर्ग में इसे पूरा कर लेंगे।’’हीरो मोटोकॉर्प की मौजूदा विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर श्रृंखला की कीमत वर्तमान में एक से डेढ़ लाख रुपये के बीच है, जिसमें सरकारी सब्सिडी भी शामिल है। कंपनी देशभर में 230 से ज़्यादा शहरों और कस्बों में विडा श्रृंखला की बिक्री करती है।

इनमें 400 से ज़्यादा बिक्री टचपॉइंट हैं। हीरो मोटोकॉर्प को उम्मीद है कि उसके इलेक्ट्रिक उत्पाद वित्त वर्ष 2025-26 तक उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के अनुपालन के तहत आ जाएंगे। कुल व्यावसायिक परिदृशय़ पर गुप्ता ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अर्थव्यवस्था पहले की तुलना में अधिक सकारात्मक क्षेत्र है, और हम सामान्य रूप से अर्थव्यवस्था और विशेष रूप से वाहन क्षेत्र के परिदृशय़ के बारे में बहुत आशान्वित हैं। इसलिए कुल मिलाकर, मैं कहूंगा कि त्योहारी मौसम के बाद भी त्योहारी उत्साह जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें