Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hero MotoCorp की जनवरी में बिक्री 2% घटकर 4.43 लाख इकाई पर पहुंची

February 2, 2025

Hero MotoCorp की जनवरी में बिक्री 2% घटकर 4.43 लाख इकाई पर पहुंची

नई दिल्ली: देश की अग्रणी दोपहिया वाहन विनिर्माता हीरो मोटोकॉर्प की जनवरी महीने में थोक बिक्री दो प्रतिशत बढक़र करीब 4.43 लाख इकाई हो गई। कंपनी ने बयान में कहा कि पिछले महीने उसने कुल 4,42,873 मोटरसाइकिल एवं स्कूटरों की बिक्री की। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने कुल 4,33,598 वाहन बेचे थे।

बयान के मुताबिक, कंपनी ने जनवरी महीने में कुल 4,00,293 मोटरसाइकिलों और 42,580 स्कूटरों की बिक्री की। हीरो मोटोकॉर्प ने घरेलू बाजार में कुल 412,378 इकाइयों की बिक्री की जबकि पिछले साल के समान माह में उसने 4,20,934 वाहनों को बेचा था। इस तरह घरेलू बाजार में उसकी बिक्री दो प्रतिशत घट गई। हालांकि, इस अवधि में कंपनी ने वैश्विक बाजार में 30,495 इकाइयों की बिक्री की जो जनवरी, 2024 के 12,664 वाहनों के मुकाबले 141 प्रतिशत अधिक है।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: ऊधमपुर के रामनगर में खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें