Site icon Dainik Savera Times

Honda Cars India ने त्यौहारी सीजन के लिए लॉन्च किया Elevate का नया एडिशन

नई दिल्ली: भारत की अग्रणी प्रीमियम कार निर्माता कंपनी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने अपनी मशहूर मिड-साइज एसयूवी, होंडा एलिवेट का नया एपैक्स एडिशन लॉन्च किया है। इस एडिशन को द ग्रेट होंडा फैस्ट के मौजूदा फेस्टिव कैम्पेन के दौरान पेश किया गया। एपैक्स एडिशन को लिमिटेड वॉल्यूम में मैनुअल ट्रांसमिशन (एमटी) और कंटीन्यूअस वैरिएबल ट्रांसमिशन (सीवीटी) दोनों में पेश किया जाएगा और।

होंडा एलिवेट के बोल्ड डिजाइन, ज्यादा जगह और आरामदायक इंटीरियर और एडवांस्ड फीचर्स के आधार पर, एपैक्स एडिशन एक्सटीरियर और इंटीरियर एनहैंसमैंट के एक नए प्रीमियम पैकेज के साथ आता है, और यह सभी कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा। होंडा एलिवेट के एपैक्स एडिशन के बारे में होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड में मार्कीटिंग एंड सेल्स के वाइस प्रैजीडैंट कुणाल बहल ने कहा, एलिवेट ने हमारी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और इसने हमारी घरेलू बिक्री और निर्यात में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Exit mobile version