ऑटो डेस्क. Honda CB350C Special Edition भारतीय मार्केट में उतार दिया गया है। इस स्पेशल एडिशन की कीमत 2.02 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है। इसके साथ ही कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है और डिलीवरी अक्टूबर के पहले हफ्ते से शुरू कर दी जाएगी। यह बाइक Royal Enfield, Yezdi, Jawa जैसी बाइक्स को टक्कर देगी।
लुक

Honda ने अपनी CB350 को CB350C के रूप में रीब्रांड किया है। इसमें नया लोगो, नए टैंक ग्राफिक्स और एक स्पेशल एडिशन बैज दिया गया है। टैंक, फ्रंट और रियर फेंडर पर लगी स्ट्राइप्स इसके लुक को और भी प्रीमियम बना देती है। इस स्पेशल एडिशन में रियर ग्रैब रेल अब क्रोम फिनिश में आती है, जबकि सीट रंग के आधार पर ब्लैक या ब्राउन में उपलब्ध है। यह दो कलर ऑप्शन Rebel Red Metallic और Matt Dune Brown में उपलब्ध होगी।
इंजन
Honda CB350C के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह ही 348.36cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो इंजन 5,500 rpm पर 15.5 kW पावर और 3,000 rpm पर 29.5 Nm टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।
फीचर्स
इस बाइक में डिजिटल-एनालॉग मीटर, असिस्ट और स्लिप्र क्लच, होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल, ड्यूल चैनल एबीएस, एलईडी लाइट्स, एलईडी इंडीकेटर जैसे बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं।