गुरुग्राम: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने आज अपने मशहूर स्कूटर Dio का नया एडवांस वर्जन OBD2B कम्प्लायंट Dio 125 लॉन्च किया है। यह नया स्कूटर आकर्षक डिज़ाइन, अत्याधुनिक फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ पेश किया गया है। Dio 125 की शुरुआती कीमत ₹96,749 (एक्स-शोरूम, पुणे) रखी गई है। Dio को भारत में 21 साल से स्टाइल और भरोसे का प्रतीक माना जाता है और अब यह नया मॉडल होंडा की इसी विरासत को और मजबूत करता है।
Dio एक आइकॉनिक नाम: सीईओ ओटानी
होंडा मोटरसाइकिल के एमडी, प्रेसिडेंट और सीईओ श्री त्सुत्सुमु ओटानी ने कहा, “Dio एक आइकॉनिक नाम है जो हमेशा से युवाओं का पसंदीदा रहा है। नया Dio 125 न सिर्फ इसके मोटो-स्कूटर लुक को बरकरार रखता है, बल्कि इसमें कई ऐसे फीचर्स जोड़े गए हैं जो आज के राइडर्स के लिए इसे और भी रोमांचक बनाते हैं।” वहीं, डायरेक्टर – सेल्स और मार्केटिंग श्री योगेश माथुर ने कहा, “Dio 125 में जो नए ग्राफिक्स, TFT डिस्प्ले और कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं, वे आज के यंग इंडिया की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। इसका टैगलाइन ‘Dio Wanna Have Fun?’ युवा ग्राहकों के बीच इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है।”

दो वेरिएंट्स में आता है नया Dio
नया Dio 125 दो वेरिएंट्स में आता है – DLX और H-Smart। इसमें दिया गया 123.92cc का सिंगल-सिलेंडर PGM-Fi इंजन 6.11 kW की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें आइडलिंग स्टॉप सिस्टम जैसी पर्यावरण-अनुकूल तकनीक शामिल है, जो ईंधन की बचत करता है। इसमें 4.2-इंच का TFT डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें माइलेज इंडीकेटर, ट्रिप मीटर, इको इंडीकेटर और रेंज जैसी जानकारियाँ मिलती हैं। यह डिस्प्ले Honda RoadSync ऐप से कनेक्ट होता है, जिससे राइडर को कॉल, मैसेज और नेविगेशन अलर्ट मिलते हैं। इसके अलावा स्कूटर में स्मार्ट की, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मौजूद हैं।
Dio 125 को पांच रंगों – मैट मार्वल ब्लू मेटैलिक, पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे, पर्ल स्पोर्ट्स यलो, पर्ल इग्नियस ब्लैक और इम्पीरियल रेड में पेश किया गया है। इसका स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक युवाओं को आकर्षित करता है। Dio 125 एक ऐसा स्कूटर है जो टेक्नोलॉजी, परफॉर्मेंस और लुक्स का बेहतरीन मेल है और यह भारत भर में होंडा की डीलरशिप्स पर उपलब्ध है।
वेरिएंट वाइज कीमतें (एक्स-शोरूम, पुणे):
Dio 125 DLX – ₹96,749
Dio 125 H-Smart – ₹1,02,144