Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

आ गया Hyundai Exter का Facelift वर्जन, जानें मात्र इतनी है कीमत

March 21, 2026

आ गया Hyundai Exter का Facelift वर्जन, जानें मात्र इतनी है कीमत

ऑटो डेस्क: Hyundai Exter Facelift भारतीय मार्केट में उतार दी गई है। इस गाड़ी की शुरुआती कीमत 5.80 लाख रुपए एक्स शोरूम रखी गई है। गाड़ी में कोई बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं। बस छोटे-मोटे अपडेट ही किए हैं। चलिए जानते हैं इस गाड़ी के बारे में…

डिजाइन

नई Exter facelift में सामने की तरफ ग्लॉस ब्लैक कनेक्टेड पैनल दिया गया है, जिसमें Exter की ब्रांडिंग है। इसमें LED DRL का पैटर्न पहले जैसा रखा गया है और बंपर में सिल्वर स्किड प्लेट जोड़ी गई है। साइड में नए 15-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। पीछे की तरफ नया स्पॉइलर और अपडेटेड बंपर मिलता है।

इंजन

इस गाड़ी में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 83 PS की पावर जेनरेट करता है। इसमें CNG ऑप्शन भी दिया गया है। यह मैनुअल और AMT दोनों में उपलब्ध है।

फीचर्स

hyundai exter facelift
 

नए फेसलिफ्ट वर्जन में सनरूफ, ऑटो AC, क्रूज कंट्रोल और वायरलेस चार्जिंग. 8-इंच टचस्क्रीन में Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट, 6 एयरबैग, ABS, ESC, रियर कैमरा, पार्किंग सेंसर और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें