Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hyundai की SUV सेगमेंट में बड़ी छलांग: बीते वित्त वर्ष में 68.5% बढ़ी मॉडल्स की बिक्री

April 21, 2025

Hyundai की SUV सेगमेंट में बड़ी छलांग: बीते वित्त वर्ष में 68.5% बढ़ी मॉडल्स की बिक्री

नई दिल्ली : हुंदै मोटर इंडिया ने वित्त वर्ष 2024-25 को अपनी अब तक की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक बताया है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि बीते वित्त वर्ष में उसकी कुल बिक्री में स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स (एसयूवी) की हिस्सेदारी 68.5% रही, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 8 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि है।

-ग्राहकों में प्रीमियम फीचर्स की मांग

हुंदै का कहना है कि बदलती ग्राहक प्राथमिकताओं और प्रीमियम फीचर्स की मांग ने इस बढ़ोतरी को बढ़ावा दिया है। कंपनी को विश्वास है कि आगामी वर्ष में एसयूवी का योगदान 70% से भी अधिक हो सकता है।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 में कुल 7,62,052 वाहन बेचे, जो पिछले वर्ष के 7,77,876 इकाइयों की तुलना में थोड़ी गिरावट है। हालांकि, एसयूवी सेगमेंट की मजबूती ने इस कमी को संतुलित किया। घरेलू बाजार में 5,98,666 इकाइयों की बिक्री हुई, जबकि निर्यात 1,63,386 इकाइयों तक पहुंचा।

हुंदै मोटर इंडिया के सीओओ तरुण गर्ग ने बताया,

“यह साल हमारे लिए मील का पत्थर साबित हुआ। भारत में हमारे हर तीन में से दो वाहन एसयूवी थे। मार्च महीने में क्रेटा की 18,059 इकाइयों की बिक्री के साथ यह सबसे लोकप्रिय मॉडल बनकर उभरी।”

इसके साथ ही, सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स वाले वाहनों की मांग में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई। हुंदै ने खुलासा किया कि ऐसे मॉडलों की बिक्री में 53% की वृद्धि हुई है, जो उपभोक्ताओं के बदलते टेस्ट और लग्ज़री अनुभव की बढ़ती चाह को दर्शाता है।

कंपनी आने वाले महीनों में अपनी एसयूवी लाइनअप को और भी मजबूत करने की योजना बना रही है, ताकि भारतीय ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतर सके और बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर सके।

ये भी पढ़ें: Rashmika Mandanna के बर्थडे पर Vijay Deverakonda ने शेयर की राणाबाली की अनसीन वीडियो, दिखा जयाम्मा का प्यारा लुक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें