Upcoming cars 2026: 2025 में कई नए मॉडल पेश करने के बाद अब Hyundai ने 2026 के लिए अपनी रणनीति तैयार कर ली है। ऑटो सेक्टर से जुड़ी रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अगले साल भारतीय बाजार में कुल चार नई कारें उतार सकती है। इनमें फेसलिफ्ट मॉडल, एक अपडेटेड इलेक्ट्रिक कार और एक बिल्कुल नई SUV शामिल होगी। इन गाड़ियों की लॉन्चिंग 2026 की दूसरी तिमाही से शुरू हो सकती है। आइए जानते हैं Hyundai की इन अपकमिंग कारों के बारे में विस्तार से…
Verna Facelift
Hyundai 2026 की शुरुआत अपनी पॉपुलर सेडान Verna के फेसलिफ्ट वर्जन से कर सकती है। मौजूदा मॉडल को 2023 में लॉन्च किया गया था और अब करीब तीन साल बाद इसका अपडेट आना तय माना जा रहा है। नई Verna में फ्रंट लुक को पूरी तरह रिफ्रेश किया जाएगा, जो Hyundai Sonata से प्रेरित होगा। केबिन में बड़ा 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है, जिसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay का सपोर्ट मिलेगा। इंजन विकल्पों में बदलाव की संभावना कम है।
ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026: बांग्लादेश टीम के भारत न आने का पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने किया समर्थन
Hyundai Exter Facelift
2026 की दूसरी तिमाही में Hyundai अपनी माइक्रो SUV Exter का भी फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर सकती है। नई Exter में पहले से बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही कार के एक्सटीरियर में नया फ्रंट बंपर, अपडेटेड हेडलैंप और टेललैंप के साथ नए डिजाइन के 15-इंच अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, इसके पावरट्रेन में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।
Ioniq 5 EV का नया अवतार
Hyundai अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार Ioniq 5 के फेसलिफ्ट वर्जन को जून या जुलाई 2026 में भारत में पेश कर सकती है। इस अपडेटेड EV में कुछ नए डिजाइन एलिमेंट्स के साथ रियर वाइपर, डिजिटल की 2 फीचर, नया स्टीयरिंग व्हील और दो 12.3-इंच की बड़ी स्क्रीन मिल सकती हैं। सबसे अहम बदलाव इसकी बैटरी में देखने को मिलेगा, जहां इसमें करीब 84kWh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जिससे इसकी ड्राइविंग रेंज में अच्छा इजाफा होगा।
Video : MLA Pargat Singh: ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਜਾਤ ਧਰਮ ਤੇ ਪ੍ਰੋਮੋਸ਼ਨ ਨਹੀਂ
Venue से ऊपर नई SUV
फेस्टिव सीजन के आसपास Hyundai एक बिल्कुल नई SUV लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे Venue से ऊपर रखा जाएगा। माना जा रहा है कि यह SUV ग्लोबल मॉडल Bayon पर आधारित हो सकती है। यह 4 मीटर से लंबी SUV होगी और नए जनरेशन i20 के प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएगी। इसमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिए जाने की संभावना है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...