ऑटो डेस्क: Hyundai Venue Knight Edition भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस गाड़ी की कीमत 9.69 लाख रुपये से लेकर 15.48 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है। इस एसयूवी का मुकाबला Kia Sonet, Kia Syros, Mahindra XUV 3XO, Tata Nexon और Maruti Brezza के साथ होगा।
इंजन

कार के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह ही 1.2 लीटर पेट्रोल, 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलते रहेंगे। यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है।
डिजाइन

Hyundai Venue के Knight Edition में ब्लैक फ्रंट रेडिएटर ग्रिल, मैट ब्लैक फ्रंट और रियर हुंडई लोगो, काली स्किड प्लेट, ब्लैक छत की रेलिंग और ORVM, 16 इंच अलॉय व्हील्स, लाल रंग के ब्रेक कैलिपर, ब्रोन्ज रंग के इंसर्ट के साथ ब्लैक इंटीरियर और सीट अपहोल्स्ट्री दिया गया है।
लॉन्च के मौके पर Hyundai Motor India Limited के Product Strategy & Planning के हेड अमित धौंडियाल ने कहा कि Hyundai में हम लगातार ऐसे प्रोडक्ट्स लाने की कोशिश करते हैं, जो भारतीय ग्राहकों की बदलती आकांक्षाओं से मेल खाते हों। Hyundai VENUE Knight स्टाइल और अपनी अलग पहचान का एक दमदार अंदाज़ है, जिसे खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जो चाहते हैं कि उनकी कार उनकी पर्सनैलिटी को दिखाए। इस लॉन्च के साथ, हम खास ब्लैक-थीम वाली Knight फिलॉसफी को अपनी सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUVs में से एक में ला रहे हैं।