Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hyundai एक जनवरी से वाहनों की कीमतों में 25,000 तक का करेगी इजाफा

December 6, 2024

Hyundai एक जनवरी से वाहनों की कीमतों में 25,000 तक का करेगी इजाफा

नई दिल्ली: हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने 1 जनवरी 2025 से अपने विभिन्न मॉडल वाहनों की कीमतों में 25,000 रुपए तक की वृद्धि की वीरवार को घोषणा की। हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने कहा, कच्चे माल की लागत में वृद्धि, प्रतिकूल विनिमय दर और लॉजिस्टिक्स लागत में वृद्धि के कारण मूल्य वृद्धि आवश्यक हो गई है। एचएमआईएल के पूर्णकालिक निदेशक एवं मुख्य परिचालन अधिकारी तरुण गर्ग ने कहा, ‘कच्चे माल की लागत में निरंतर वृद्धि के साथ अब इस लागत वृद्धि का कुछ हिस्सा मामूली मूल्य समायोजन के जरिए वहन करना अनिवार्य हो गया है।’ उन्होंने कहा कि यह मूल्य वृद्धि सभी मॉडलों पर लागू होगी और इसकी सीमा 25000 रुपए तक होगी। मूल्य वृद्धि का असर 2025 के सभी मॉडलों पर पड़ेगा। वर्तमान में एचएमआईएल की विभिन्न वाहन श्रृंखला की कीमत 5.92 से 46.05 लाख रुपए के बीच है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें