Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Maruti Swift खरीदने का है प्लान… तो पहले जान लें डाउनपेमेंट कर खरीदने की पूरी डिटेल,आएगी इतनी किस्त

June 15, 2024

Maruti Swift खरीदने का है प्लान… तो पहले जान लें डाउनपेमेंट कर खरीदने की पूरी डिटेल,आएगी इतनी किस्त

नई दिल्ली: भारत के वाहन बाजारों में मारुति सुजुकी स्विफ्ट की बिक्री बीते महीने पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। इस कार ने बिक्री में मामले में मारुति की ही कई टॉप सेलिंग मॉडलों को पीछे छोड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक मारुति सुजुकी की नई स्विफ्ट लोगों को खूब पसंद आ रही है जिसके चलते इसकी बिक्री में इजाफा देखा गया है। देश में हर महीने हजारों लोग कार फाइनेंस कराते हैं। अगर आप भी स्विफ्ट को फाइनेंस पर लेने की सोच रहे हैं तो हम आपको स्विफ्ट के बेस मॉडल और टॉप मॉडल पर लोन, ईएमआई, इंटरेस्ट रेट और डाउनपेमेंट की सभी डिटेल बताने वाले हैं,आइए जानतें है:

नई Maruti Swift की कीमत:

नई मारुति स्विफ्ट के फाइनेंस ऑप्शन को जानने से पहले आपको इसकी कीमत और फीचर्स से जुड़ी कुछ डिटेल्स के बारे में जान लेते है। आपको नई स्विफ्ट को 6.49 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 9.64 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। नई स्विफ्ट के मैनुअल वेरिएंट्स की माइलेज 24.8 kmpl तक और ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की माइलेज 25.75 kmpl तक है। स्विफ्ट में 1.2 लीटर का नया पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो कि 82 पीएस की पावर और 112 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है।

Maruti Swift ZXI: लोन और ईएमआई ऑप्शन:


न्यू Maruti Swift ZXI मैनुअल की ऑन-रोड कीमत 9.25 लाख रुपये ऑन-रोड है। अगर आप इसके लिए 1 लाख रुपये का डाउनपेमेंट करते हैं तो आपको 8.25 लाख रुपये के लिए लोन लेना पड़ेगा। अगर आप 5 साल के लिए कार फाइनेंस कराते हैं और अगर ब्याज दर 9.20 फीसदी है तो हर महीने की किस्त 17,206 रुपये की बनेगी।

Maruti Swift LXI: लोन और ईएमआई ऑप्शन:


न्यू मारुति सुजुकी स्विफ्ट के बेस मॉडल LXI की ऑन-रोड कीमत 7.28 लाख रुपये है। अगर आप इसे 1 लाख रुपये डाउनपेमेंट देकर खरीदेंगे तो आपको 6.28 लाख रुपये के लिए लोन लेना पड़ेगा। अगर बैंक इस रकम पर 9.20 फीसदी की दर से ब्याज लेती है तो 5 साल के कार लोन पर हर महीन की किस्त (EMI) 13,108 रुपये की बनेगी। इस अवधि में आपको 1.58 लाख रुपये ब्याज के तौर पर चुकाने पड़ेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें