Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hero मोटरसाइकिल खरीदने की सोच रहे… तो पहले पढ़े लें ये खबर, 1 जुलाई को मिलेगा बड़ा झटका

June 26, 2024

Hero मोटरसाइकिल खरीदने की सोच रहे… तो पहले पढ़े लें ये खबर, 1 जुलाई को मिलेगा बड़ा झटका

नई दिल्ली: आजकल मोटरसाइकिल कार सभी खरीदना चाहतें है। अगर आपने भी अपनी पसंद की मोटरसाइकिल खरीदने का प्लान है। तो ये खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए। हाल ही में Hero कंपनी ने अपने मोटरसाइकिल या स्कूटर के चुनिंदा मॉडलों की एक्स-शोरूम कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो 1 जुलाई, 2024 से लागू होगी।

यदि आप हीरो की मोटरसाइकिल या स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह सप्ताह ऐसा करने का सबसे अच्छा समय हो सकता है। कंपनी ने मई 2024 के लिए कुल बिक्री में 4.11 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की, वहीं, घरेलू बिक्री पिछले वर्ष के 5,08,309 से 7 प्रतिशत घटकर 4,79,450 यूनिट्स रह गई।

मई 2023 में 5,19,474 यूनिट्स की तुलना में कंपनी ने मई 2024 में 4,98,123 यूनिट्स की बिक्री की है। हालांकि, निर्यात में 67.25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो मई 2023 में 11,165 की तुलना में पिछले महीने 18,673 यूनिट तक पहुंच गई। इनमें से स्प्लेंडर रेंज कंपनी के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाला उत्पाद रहा, जिसकी पिछले महीने 3,04,663 यूनिट्स बिकीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें