India most affordable sedan cars: भारतीय बाजार में SUV की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है, लेकिन सेडान कारों की मांग आज भी बनी हुई है। बेहतर कंफर्ट, स्टेबल राइड और लंबी दूरी की यात्रा के लिए सेडान को अब भी पसंद किया जाता है। अगर आप सीमित बजट में एक सुरक्षित, माइलेज देने वाली और भरोसेमंद सेडान खरीदने का सोच रहे हैं, तो भारतीय बाजार में कुछ अच्छे विकल्प मौजूद हैं।
Tata Tigor
Tata Tigor को देश की सबसे किफायती सेडान कारों में गिना जाता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 5.49 लाख रुपये है। यह कार पेट्रोल और CNG दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है। पेट्रोल मॉडल करीब 19.2 kmpl का माइलेज देता है, जबकि CNG वर्जन से 26 km/kg तक का माइलेज मिलता है। सुरक्षा के लिहाज से Tigor काफी मजबूत मानी जाती है और इसे Global NCAP से 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। एयरबैग, ABS और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर इसे फैमिली कार के तौर पर एक सुरक्षित विकल्प बनाते हैं।

Hyundai Aura
Hyundai Aura की शुरुआती कीमत करीब 5.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह भी पेट्रोल और CNG विकल्पों के साथ आती है। पेट्रोल वेरिएंट लगभग 20.5 kmpl का माइलेज देता है, जबकि CNG वेरिएंट से करीब 25 km/kg का माइलेज मिलता है। Aura की खास बात यह है कि इसमें सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके अलावा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल और प्रीमियम इंटीरियर जैसी सुविधाएं इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक आरामदायक कार बनाती हैं।
Maruti Dzire
Maruti Dzire लंबे समय से भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान रही है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 6.26 लाख रुपये है। पेट्रोल वेरिएंट 25.71 kmpl तक का माइलेज देता है, जबकि CNG मॉडल में माइलेज 33.73 km/kg तक बताया जाता है। फीचर्स की बात करें तो Dzire में 6 एयरबैग, बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम, सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के मामले में इसे 5-स्टार रेटिंग भी हासिल हो चुकी है।
आपके लिए कौन-सी सेडान सही?
ऑटो एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आपकी प्राथमिकता कम बजट और मजबूत सुरक्षा है, तो Tata Tigor एक अच्छा विकल्प हो सकती है। ज्यादा फीचर्स और आरामदायक ड्राइव के लिए Hyundai Aura पर विचार किया जा सकता है। वहीं, बेहतरीन माइलेज, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और रीसेल वैल्यू चाहने वालों के लिए Maruti Dzire सबसे उपयुक्त सेडान साबित होती है।