Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jupiter Wagons ने 271 करोड़ रुपये में बोनाट्रांस इंडिया का किया अधिग्रहण

March 21, 2024

Jupiter Wagons ने 271 करोड़ रुपये में बोनाट्रांस इंडिया का किया अधिग्रहण

नई दिल्ली: जुपिटर वैगन्स लिमिटेड (जेडब्ल्यूएल) ने 271 करोड़ रुपये में बोनाट्रांस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (बीआईपीएल) के अधिग्रहण की घोषणा की है। कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि इसके साथ ही जेडब्ल्यूएल अपना पहिया संयंत्र रखने वाली पहली रोंलिंग स्टॉक निर्माण कंपनी बन गई है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित बीआईपीएल रोलिंग स्टॉक पहिया का विनिर्माण करती है।

जुपिटल वैगन्स के प्रबंध निदेशक विवेक लोहिया ने कहा, ह्लयह रणनीतिक कदम न केवल एकीकृत गतिशीलता समाधानों में एक अग्रणी अभिनव कंपनी के रूप में हमारी स्थिति को मजबूत करता है बल्कि हमें एक व्यापक रोंलिंग स्टॉक विनिर्माता बनने की दिशा में भी प्रेरित करता है। कंपनी ने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ (भारत में निर्माण करो) पहल के तहत जेडब्ल्यूएल अगले दो साल में 1,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें