Kia Carens Clavis new HTE variant launch: Kia India ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय 7-सीटर MPV Carens Clavis का एक नया वेरिएंट HTE (EX) पेश कर दिया है। आपको बता दें कि यह वेरिएंट खासतौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाया गया है, जो बेस मॉडल से बेहतर फीचर्स चाहते हैं, लेकिन टॉप वेरिएंट की ज्यादा कीमत चुकाना नहीं चाहते। नए HTE (EX) वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.54 लाख रुपये रखी गई है।
इंजन और कीमत की जानकारी
Kia Carens Clavis HTE (EX) को तीन अलग-अलग ICE इंजन विकल्पों में उतारा गया है। इसमें 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन वाला वेरिएंट 12.54 लाख रुपये में मिलेगा। वहीं, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की कीमत 13.41 लाख रुपये रखी गई है। डीजल पसंद करने वालों के लिए 1.5 लीटर डीजल इंजन का विकल्प भी मौजूद है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 14.52 लाख रुपये है। यह वेरिएंट मौजूदा HTE (O) से ऊपर रखा गया है और इसे केवल 7-सीटर लेआउट में ही पेश किया गया है।
ये भी पढ़ें : आलोचनाओं के बीच ‘बाबा महाकाल’ के दर्शन करने पहुंचे गौतम गंभीर, शिव भक्ति में हुए लीन
पेट्रोल वेरिएंट में पहली बार सनरूफ
इस नए वेरिएंट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ पहली बार इलेक्ट्रिक स्काईलाइट सनरूफ दी गई है। इस कीमत के सेगमेंट में सनरूफ मिलना इसे काफी खास बनाता है, क्योंकि आमतौर पर यह फीचर सिर्फ महंगे वेरिएंट्स में ही देखने को मिलता है।
Kia India has added a new HTE(EX) trim to the Carens Clavis (ICE) lineup
• The variant is available with G1.5 petrol, G1.5 turbo-petrol and D1.5 diesel powertrains
• This is the first time the G1.5 petrol gets a Sky Light Electric Sunroof
• Other additions include Fully… pic.twitter.com/DarFM9PlHn
— MotorBeam (@MotorBeam) January 15, 2026
फीचर्स में हुआ इजाफा
Kia Carens Clavis HTE (EX) में कंफर्ट और स्टाइल दोनों पर खास ध्यान दिया गया है। इसमें फुली ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है, जो हर मौसम में केबिन को आरामदायक बनाए रखता है। एक्सटीरियर में LED डे-टाइम रनिंग लैंप और LED पोजिशन लैंप दिए गए हैं, जिससे कार का लुक पहले से ज्यादा प्रीमियम नजर आता है। केबिन में बेहतर रोशनी के लिए LED लैंप दिए गए हैं। इसके अलावा ड्राइवर साइड पावर विंडो में ऑटो अप और डाउन फंक्शन भी जोड़ा गया है, जो सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा भी बढ़ाता है।
Watch Video : 78वें सेना दिवस पर BJP कार्यालय में सम्मान, चिट्टे के खिलाफ शपथ
क्यों लॉन्च किया गया नया वेरिएंट?
Kia के मुताबिक, HTE (EX) वेरिएंट को ग्राहकों के फीडबैक और बाजार की मौजूदा मांग को देखते हुए पेश किया गया है। कंपनी का उद्देश्य ऐसे ग्राहकों को आकर्षित करना है, जो मिड-रेंज बजट में सनरूफ और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे आधुनिक फीचर्स चाहते हैं। इसी रणनीति के तहत Kia ने Carens Clavis के इस नए वेरिएंट को लाइनअप में शामिल किया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...