Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

महंगी होंगी Kia की कारें; कंपनी ने की इतने प्रतिशत कीमतों में बढ़ोतरी, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई कीमतें

नई दिल्ली: वाहन कंपनी किआ इंडिया एक अप्रैल, 2024 से अपने वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ौतरी करेगी। कंपनी ने यह घोषणा की। वाहन विनिर्माता कंपनी ने बयान में कहा कि यह निर्णय जिंस कीमतों और आपूíत श्रृंखला से संबंधित लागत में वृद्धि को देखते हुए लिया गया है। किआ सेल्टोस, सोनेट और कैरेन्स मॉडल बेचती है।

कंपनी ने इस साल पहली बार अपने वाहनों के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। इस संबंध में किआ इंडिया के भारत में प्रमुख (बिक्री एवं विपणन) हरदीप सिंह बराड़ ने कहा कि कंपनी लगातार ग्राहकों को प्रीमियम और तकनीकी रूप से उन्नत उत्पाद देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, हालांकि, जिंस कीमतों में लगातार वृद्धि, प्रतिकूल विनिमय दर और बढ़ती उत्पादन लागत के कारण हम आंशिक मूल्यवृद्धि लागू करने के लिए मजबूर हैं।

Exit mobile version