Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kia India ने बिक्री, सेवा नेटवर्क को साल के अंत तक 700 ‘टचपॉइंट’ तक पहुंचाने का रखा लक्ष्य

March 29, 2024

Kia India ने बिक्री, सेवा नेटवर्क को साल के अंत तक 700 ‘टचपॉइंट’ तक पहुंचाने का रखा लक्ष्य

नई दिल्ली: किआ इंडिया इस साल के अंत तक 300 शहरों में करीब 700 बिक्री और सेवा ‘टचपॉइंट’ खोलने की योजना बना रही है। सेल्टोस और सोनेट जैसे मॉडल बेचने वाली मोटर वाहन विनिर्माता के पास 236 शहरों में 522 ऐसे ‘टचपॉइंट’ हैं। कंपनी के अनुसार, वह पहले और दूसरी श्रेणी के बाजारों में अपनी उपस्थिति मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जो उसकी कुल नेटवर्क क्षमता में 40 प्रतिशत का योगदान देता है।

किआ इंडिया के बिक्री एवं विपणन के (राष्ट्रीय प्रमुख) हरदीप सिंह बरार ने कहा, ‘‘भारत में अपना परिचालन शुरू करने के बाद से हमने अपने ‘टचपॉइंट नेटवर्क’ को 285 से बढ़ाकर 522 कर दिया है। किआ की 2.0 रणनीति के तहत हम साल के अंत तक 700 से अधिक टचपॉइंट का लक्ष्य रख रहे हैं, जिससे किआ की सेवाएं हमारे ग्राहकों के लिए अधिक सुलभ हो सकें।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें