Last Updated: November 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत में लॉन्च हुआ E Luna Prime कम्यूटर मोटरसाइकिल, कीमत सहित जानें खासियत

September 26, 2025

भारत में लॉन्च हुआ E Luna Prime कम्यूटर मोटरसाइकिल, कीमत सहित जानें खासियत

ऑटो डेस्क. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी काइनेटिक ग्रीन एनर्जी एंड पावर सॉल्यूशंस लिमिटेड ने भारत में अपना E Luna Prime मोटरसाइकिल लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 82,490 रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है। यह दो रेंज वेरिएंट 110 किमी और 140 किमी में लाया गया है। E Luna Prime कम्यूटर सेगमेंट के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसका मुकाबला 100cc और 110cc पेट्रोल मोटरसाइकिलों से होगा।

फीचर्स

E Luna Prime में 16-इंच के अलॉय व्हील, चमकदार एलईडी हेडलैंप, डिजिटल कलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्पोर्टी सिंगल सीट और सामान रखने के लिए एक विशाल फ्रंट-लोडिंग एरिया, एफेक्टिव फ्रंट वाइजर, ट्रेंडी रिम टेप, मॉडर्न बॉडी डिकैल्स और सिल्वर फिनिश साइड क्लैडिंग है। इसमें ट्यूबलैस टायर्स दिए गए हैं, जिनमें से पंक्चर होने पर भी जल्दी हवा नहीं निकलती।

आसान EMI पर लाए घर

इस मोटरसाइकिल को आप सिर्फ 2,500 रुपये की मंथली EMI पर घर ला सकते हैं। कंपनी ने पेट्रोल और इलेक्ट्रिक बाइक के खर्च की तुलना करते हुए कहा है कि पारंपरिक पेट्रोल बाइक का मासिक खर्च करीब 7,500 रुपये होता है, जिसमें EMI 2200 रुपये के साथ ही फ्यूल और मेंटेनेंस के रूप में 5300 रुपये शामिल हैं। वहीं ई-लूना प्राइम का कुल मासिक खर्च सिर्फ 2,500 रुपये है, यानी लगभग 10 पैसे प्रति किलोमीटर में चल सकते हैं। इससे ग्राहकों की सालाना करीब 60,000 रुपये की बचत होगी।

काइनेटिक ग्रीन की फाउंडर और सीईओ डॉ. सुलज्जा फिरोडिया मोटवानी ने कहा कि हमें ई-लूना प्राइम को लॉन्च करते हुए बेहद खुशी हो रही है, जो भारत में पर्सनल मोबिलिटी के भविष्य को बदलने के हमारे संकल्प को दर्शाता है। यह सिर्फ किफायती नहीं है, बल्कि एक मल्टी-यूज बाइक है। इसका इस्तेमाल रोजमर्रा की सवारी के साथ-साथ माल ढुलाई, छोटे कारोबार और अन्य जरूरतों के लिए भी किया जा सकता है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें