Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mahindra Susten की अनुषंगी कंपनी को मिला 1,448 करोड़ रुपये का सावधि ऋण

December 11, 2024

Mahindra Susten की अनुषंगी कंपनी को मिला 1,448 करोड़ रुपये का सावधि ऋण

नई दिल्ली: महिंद्रा समूह की कंपनी महिंद्रा सस्टेन की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी मार्शल सोलरेन को 1,448 करोड़ रुपये का सावधि ऋण मिला है। इस वित्त पोषण से प्रमुख आपूíतकर्ताओं के साथ दीर्घकालिक विद्युत क्रय समझौतों (पीपीए) के तहत विकसित की जा रही सौर पीवी विद्युत परियोजनाओं को मदद मिलेगी।

मार्शल सोलरेन, महिंद्रा सस्टेन प्राइवेट लिमिटेड की 100 प्रतिशत पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है। कंपनी बयान के अनुसार, मार्शल सोलरेन को 1,448 करोड़ रुपये का सावधि ऋण मिला है। गुजरात और राजस्थान में अपनी महत्वाकांक्षी 560 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाओं के समर्थन के लिए एचडीएफसी बैंक तथा एक्सिस बैंक के साथ वित्तपोषण दस्तावेजों पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए गए हैं।

महिंद्रा सस्टेन के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपक ठाकुर ने कहा कि गुजरात तथा राजस्थान में हमारी 560 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजनाओं के लिए वित्तीय मदद सुनिश्चित करना महिंद्रा सस्टेन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें