Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mahindra का ग्राहकों को बड़ा झटका, Thar की कीमतों में किया इजाफा

January 19, 2026

Mahindra का ग्राहकों को बड़ा झटका, Thar की कीमतों में किया इजाफा

ऑटो डेस्क: महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर SUV थार की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें Thar 2026 मॉडल पर लागू की गई हैं। कंपनी ने बेस मॉडल को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट्स की कीमत में इजाफा किया है। अलग-अलग वेरिएंट्स के हिसाब से यह बढ़ोतरी 20 हजार रुपये तक की गई है। अब महिंद्रा थार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है और इसका टॉप वेरिएंट 17.19 लाख रुपये तक पहुंच गया है। साफ है कि अब थार खरीदना पहले के मुकाबले थोड़ा महंगा हो गया है।

अगर प्रतिशत के हिसाब से देखा जाए, तो सबसे ज्यादा बढ़ोतरी 1.5 लीटर डीजल इंजन और मैनुअल गियरबॉक्स वाले LXT 2WD वेरिएंट में की गई है। इस मॉडल की कीमत करीब 1.64 प्रतिशत तक बढ़ाई गई है। बाकी वेरिएंट्स में भी हल्का-फुल्का इजाफा देखने को मिला है, जिससे कुल मिलाकर थार की कीमतों पर असर पड़ा है।

ये भी पढ़ें: Viral Video: रंग लाई एक मां की मेहनत, सब्जी बेचकर पढ़ाया बेटा, आज बना CRPF जवान

गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर महीने में महिंद्रा ने थार का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया था। यह SUV अब भी 3-डोर कॉन्फिगरेशन में आती है। फेसलिफ्ट मॉडल में कंपनी ने नया फ्रंट ग्रिल दिया है, जिसमें बॉडी-कलर डिटेलिंग देखने को मिलती है। इसके अलावा Roxx से लिया गया नया ग्रे कलर ऑप्शन भी जोड़ा गया है। हालांकि, डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। थार का लुक अब भी पहले जैसा रफ-टफ, क्लासिक और दमदार है, जो ऑफ-रोडिंग पसंद करने वालों को काफी पसंद आता है।

एक्सटीरियर की बात करें तो थार फेसलिफ्ट बाहर से काफी हद तक पुराने मॉडल जैसी ही नजर आती है। फर्क बस कुछ कॉस्मेटिक बदलावों का है। अब इसमें नया डुअल-टोन बंपर दिया गया है और ब्लैक ग्रिल की जगह बॉडी-कलर्ड ग्रिल मिलती है। साइड प्रोफाइल में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। पीछे की तरफ अब रियर वाइपर और वॉशर के साथ रियर कैमरा भी दिया गया है, जो पहले थार Roxx में देखने को मिला था।

केबिन के अंदर कंपनी ने कई जरूरी अपडेट किए हैं। थार फेसलिफ्ट में नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और नया स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। सेफ्टी को बेहतर बनाने के लिए टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं। वहीं कंपनी ने अब सॉफ्ट-टॉप विकल्प को हटा दिया है। कुल मिलाकर फीचर्स के मामले में थार पहले से ज्यादा अपडेटेड हो गई है, लेकिन बढ़ी हुई कीमत के चलते अब इसे खरीदने के लिए ग्राहकों को ज्यादा बजट तैयार करना होगा।

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir Weather: कश्मीर घाटी में पारा शून्य से नीचे, लद्दाख में कड़ाके की ठंड जारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें