Mahindra XUV 5XO: भारतीय बाजार में SUV गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी को देखते हुए महिंद्रा अपनी नई गाड़ी पर काम कर रही है। बता दें कि Mahindra XUV 5XO कंपनी की XUV 3XO और XUV 7XO के बीच आएगी। इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos और Maruti Grand Vitara जैसी गाड़ियों से होगा।
शानदार होगा नई SUV का डिजाइन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Mahindra XUV 5XO को Vision X कॉन्सेप्ट के आधार पर तैयार किया जा रहा है। इसकी लंबाई करीब 4.2 से 4.3 मीटर हो सकती है। इसमें बड़ी ग्रिल, शानदार LED लाइट्स और ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें :
मिलेंगे कई नए फीचर्स
इस SUV का केबिन काफी शानदार हो सकता है। इसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, आगे की सीटों में वेंटिलेशन, 360 डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें Level-2 ADAS भी दिया जा सकता है।
पेट्रोल-डीजल और CNG का मिल सकता है ऑप्शन
इंजन की बात करें तो इसमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलने की संभावना है। इसके अलावा कंपनी हाइब्रिड और CNG विकल्प भी दे सकती है।
ये भी पढ़ें :
कितनी होगी कीमत और कब होगी लॉन्च?
रिपोर्ट्स के अनुसार, Mahindra XUV 5XO की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10 से 11 लाख रुपये हो सकती है। इसकी लॉन्चिंग 2028 की दूसरी छमाही में होने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत, फीचर्स और लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

