Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Maruti Brezza Facelift: नया लुक और अपडेटेड फीचर्स के साथ आएगी SUV, जल्द हो सकता है लॉन्च

May 19, 2026

Maruti Brezza Facelift: नया लुक और अपडेटेड फीचर्स के साथ आएगी SUV, जल्द हो सकता है लॉन्च

Maruti Brezza Facelift: मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV ब्रेज़ा के फेसलिफ्ट वर्जन पर काम कर रही है। हाल ही में इस मॉडल को टेस्टिंग के दौरान कई बार भारतीय सड़कों पर देखा गया है। खास बात यह है कि इसे एमिशन टेस्टिंग सेटअप के साथ स्पॉट किया गया, जिससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी इसमें तकनीकी बदलावों पर भी काम कर रही है।

डिजाइन में हल्के बदलाव की उम्मीद

लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि नई ब्रेज़ा के डिजाइन में बड़े स्तर पर बदलाव नहीं होंगे, लेकिन फ्रंट और रियर प्रोफाइल को अपडेट किया जाएगा। इसमें नया फ्रंट बंपर, ज्यादा प्रीमियम ग्रिल और रिवाइज्ड फॉग लैंप सेटअप देखने को मिल सकता है। साथ ही, सिल्वर स्किड प्लेट को भी ज्यादा चौड़ा और आकर्षक बनाया जा सकता है। अलॉय व्हील्स का डिजाइन भी अपडेट होकर 16-इंच साइज में जारी रह सकता है।

 

इंजन में बड़ा बदलाव संभव

फिलहाल ब्रेज़ा 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आती है। लेकिन फेसलिफ्ट मॉडल में कंपनी छोटे इंजन विकल्प पर विचार कर सकती है। इसके साथ ही संभावना जताई जा रही है कि इसमें 1.2-लीटर या 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। हालांकि, यह अभी आधिकारिक नहीं है और सिर्फ अटकलों पर आधारित है।

अगर कंपनी इसमें टर्बो इंजन देती है, तो ब्रेज़ा की टक्कर हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सन और किआ सोनेट जैसी टर्बो SUV से और मजबूत हो जाएगी। इसके साथ ही छोटा इंजन होने की वजह से इसकी कीमत भी कंट्रोल में रह सकती है, जिससे यह दूसरी गाड़ियों के मुकाबले ज्यादा सस्ती और कॉम्पिटिटिव बन सकती है।

फीचर्स और इंटीरियर अपडेट

बता दें कि अंदर की तरफ भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें बड़ा 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है, जो मौजूदा 9-इंच यूनिट की जगह लेगा। इसके अलावा केबिन के डैशबोर्ड और कलर थीम में भी हल्के अपडेट संभव हैं।

ये भी पढ़ें:

CNG और प्रैक्टिकल बदलाव

नई ब्रेज़ा में अंडरबॉडी CNG टैंक तकनीक दिए जाने की भी चर्चा है, जिससे बूट स्पेस में सुधार हो सकता है। यह तकनीक पहले कुछ नए मॉडलों में देखी जा चुकी है।

लॉन्च टाइमलाइन

कंपनी इस फेसलिफ्ट SUV को आने वाले फेस्टिव सीजन या अगले साल की शुरुआत में बाजार में उतार सकती है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला टाटा नेक्सन, महिंद्रा XUV 3XO, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, स्कोडा काइलैक और किआ सिरोस जैसी SUVs से होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें