Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Maruti Suzuki ने पेश किए Jimny के नए मॉडल, जानें क्या हुआ अपग्रेड

June 8, 2026

Maruti Suzuki ने पेश किए Jimny के नए मॉडल, जानें क्या हुआ अपग्रेड

Maruti Jimny New Variants: मारुति सुजुकी की पॉपुलर ऑफ-रोड एसयूवी जिम्नी को लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में नया अपडेट सामने आया है। बता दें कि मलेशिया में कंपनी ने इसके दो नए मॉडल जिम्नी ऑलग्रिप प्लस और जिम्नी राइनो प्लस लॉन्च किए हैं।

इन नए मॉडल्स का मकसद कार को पहले से ज्यादा सुरक्षित, ज्यादा फीचर्स वाली और ज्यादा आरामदायक बनाना है। अब यह SUV सिर्फ खराब रास्तों या ऑफ-रोडिंग के लिए ही नहीं, बल्कि रोज की ड्राइविंग के लिए भी बेहतर हो गई है। आइए ख़बर में विस्तार से जानते हैं…

AllGrip Plus वेरिएंट में क्या खास है?

Jimny AllGrip Plus को ज्यादा टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स के साथ अपग्रेड किया गया है। इसमें अब एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम (ADAS) शामिल है, जिसमें एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग और बेहतर ब्रेकिंग असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

इसके अलावा इसमें 9-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर फोल्डिंग मिरर और पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग्स जैसे महत्वपूर्ण अपडेट भी देखने को मिलते हैं।

ये भी पढ़ें:

इंजन और ऑफ-रोड क्षमता

दोनों नए वेरिएंट्स में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन ही दिया गया है, जो करीब 100 हॉर्सपावर की ताकत और लगभग 130 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ AllGrip Pro 4WD सिस्टम मिलता है।

इस सिस्टम में 2H, 4H और 4L जैसे ड्राइव मोड शामिल हैं, जिससे यह SUV खराब रास्तों, पहाड़ों और रेतीले इलाकों में भी आसानी से चल सकती है।

Rhino Plus: ज्यादा स्टाइल और रग्ड लुक

दूसरा वेरिएंट Jimny Rhino Plus डिजाइन और स्टाइल पर फोकस करता है। इसे उन ग्राहकों के लिए बनाया गया है जो अपनी SUV को ज्यादा आकर्षक और एडवेंचर-ओरिएंटेड लुक देना चाहते हैं।

इसमें नया फ्रंट ग्रिल, स्पेशल अलॉय व्हील्स, अतिरिक्त बॉडी क्लैडिंग, डोर विजर और राइनो थीम वाला स्पेयर व्हील कवर जैसे कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, जिससे इसका लुक ज्यादा बोल्ड और ऑफ-रोडिंग रेडी नजर आता है।

ये भी पढ़ें:

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें