ऑटो डेस्क: Toyota Fortuner की भारतीय बाजार में बहुत डिमांड है लेकिन अब इस गाड़ी को टक्कर देने के लिए MG कंपनी अपनी नई SUV Majestor लेकर आ रही है। इस गाड़ी में आपको पावर, स्पेस और प्रीमियम फीचर्स एक-साथ मिलेंगे। MG Majestor की आधिकारिक तौर पर घोषणा 20 अप्रैल 2026 की जाएगी। यह गाड़ी मौजूद Gloster से भी ज्यादा प्रीमियम मानी जा रही है।

डिजाइन
इस SUV के डिजाइन की बात करें तो MG Majestor का डिजाइन काफी बोल्ड और आकर्षक रखा गया है। इसमें आपको बड़ी फ्रंट ग्रिल, LED हेडलाइट्स, DRLs और बड़े अलॉय व्हील्स मिलेंगे।
फीचर्स
MG Majestor में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल डिस्प्ले, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और कई स्मार्ट फीचर्स मिल सकते हैं।
पावरट्रेन
MG की इस गाड़ी में 2.0 लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिल सकता है, जो 200 bhp से ज्यादा पावर और अच्छा टॉर्क जेनरेट करेगा। इसमें 2WD और 4WD दोनों ऑप्शन दिए जा सकते हैं। यह गाड़ी ऑफ-रोडिंग के लिए सक्षम होगी।
कीमत
MG Majestor की कीमत लगभग 40 लाख से 45 लाख रुपये एक्स-शोरूम के बीच हो सकती है। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है, जिससे ये पता चलता है कि लॉन्च के साथ ही इसकी डिलीवरी भी शुरू की जा सकती है।