Site icon Dainik Savera Times

शुरू हुई MG Majestor की प्री-बुकिंग, जानें कब होगी लॉन्च

MG Majestor suv

MG Majestor suv

ऑटो डेस्क: भारतीय ऑटो बाजार में MG मोटर ने अपनी नई प्रीमियम तीन-रो SUV MG Majestor को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग 41,000 रुपये की टोकन राशि के साथ शुरू कर दी है। इसकी कीमतों का ऐलान अप्रैल 2026 में किया जाएगा और ग्राहकों को डिलीवरी मई 2026 से मिलनी शुरू हो सकती है। यह SUV तीन वेरिएंट शार्प, सैवी और सैवी 4X4 में उपलब्ध होगी।

कंपनी ने शुरुआती 3,000 ग्राहकों के लिए खास ऑफर भी पेश किया है। इन ग्राहकों को 5 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी, 5 साल की रोडसाइड असिस्टेंस और 5 साल का लेबर-फ्री सर्विस पैकेज बिना अतिरिक्त शुल्क के दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह भारत की पहली D+ सेगमेंट SUV है और अपने सेगमेंट में लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई के मामले में सबसे बड़ी है। बाजार में इसका मुकाबला Toyota Fortuner, Skoda Kodiaq, Jeep Meridian और Volkswagen Tayron R-Line जैसी गाड़ियों से होगा।

इंजन

इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो इस SUV में 2.0 लीटर का ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो 215 बीएचपी की पावर और 478 एनएम का टॉर्क देता है। इसके साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। बेहतर ऑफ-रोडिंग के लिए इसमें स्टैंडर्ड ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम दिया गया है। साथ ही ‘एम-हब’ के जरिए 10 ड्राइव मोड, ‘एम-क्रॉल’ फीचर, तीन डिफरेंशियल लॉक और लो-स्पीड ट्रांसफर केस जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं, जिससे खराब रास्तों पर भी बेहतर नियंत्रण मिलता है।

फीचर्स

MG Majestor में 12.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, 12-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, 360 डिग्री HD कैमरा, लेवल-2 ADAS, छह एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि ड्राइवर सीट में हीटिंग, कूलिंग और मसाज फंक्शन भी मिलता है, जो लंबी यात्रा को आरामदायक बनाता है।

डिजाइन

डिजाइन के मामले में यह SUV काफी आकर्षक और मजबूत दिखती है। इसमें नई डिजाइन की ग्रिल, स्प्लिट हेडलैंप, LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स और 19 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील दिए गए हैं। पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललाइट्स और नया बंपर इसे मॉडर्न लुक देते हैं। यह SUV मेटल ऐश, पर्ल व्हाइट, मेटल ब्लैक और कंक्रीट ग्रे जैसे रंग विकल्पों में उपलब्ध होगी।

Exit mobile version