MG Motor New SUV: भारतीय ऑटो मार्केट में MG Motor इंडिया अपनी नई SUV लॉन्च करने की तैयारी में है, जो जल्द ही Mahindra XUV 7XO को कड़ी चुनौती दे सकती है। बता दें कि कंपनी पहले ही संकेत दे चुकी है कि यह नई गाड़ी प्लग-इन हाइब्रिड सेगमेंट में उतारी जाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह SUV चीन में बिक रही Wuling Starlight 560 मॉडल पर आधारित होगी और इसका डिज़ाइन पेटेंट भारत में भी फाइल किया जा चुका है। संभावना है कि इसे अक्टूबर 2026 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।
पावरफुल ऑप्शन्स: पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक
नई MG SUV में तीन पावर विकल्प मिलने की संभावना है पेट्रोल, प्लग-इन हाइब्रिड और पूरी तरह इलेक्ट्रिक
पेट्रोल वर्जन: 1.5 लीटर टर्बो इंजन के साथ, लगभग 174-177 bhp की पावर, 6-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स विकल्प के साथ होगी।
हाइब्रिड वर्जन: पेट्रोल इंजन + इलेक्ट्रिक मोटर, कुल पावर 190 bhp से ऊपर। इलेक्ट्रिक मोड में यह 100–125 किलोमीटर तक चल सकती है, और कुल रेंज 1100 किलोमीटर तक हो सकती है।
इलेक्ट्रिक वर्जन: बड़ी बैटरी के साथ 450–540 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज।
ये भी पढ़ें:
एडवांस फीचर्स और हाईटेक टेक्नोलॉजी
MG की इस SUV में 12.8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 8.8 इंच का डिजिटल डिस्प्ले मिलने की संभावना है। 4G कनेक्टिविटी, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और OTA अपडेट जैसी सुविधाएं इसे स्मार्ट बनाएंगी। ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पावरफुल ऑडियो सिस्टम और आरामदायक इंटीरियर्स भी इसमें होंगे।
सुरक्षा और विश्वसनीयता
सुरक्षा के लिहाज से SUV में मल्टीपल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, रिवर्स कैमरा, पार्किंग सेंसर और व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसी खूबियां दी जा सकती हैं। कुल मिलाकर यह SUV टेक्नोलॉजी और सेफ्टी दोनों में मजबूत साबित होगी।
ये भी देखें :

