Site icon Dainik Savera Times

Auto News : भारत में लॉन्च होगी MINI की नई इलेक्ट्रिक कार, मिलेगी 402 KM की रेंज और शानदार फीचर्स

MINI Cooper SE Launch

MINI Cooper SE Launch

MINI Cooper SE Launch 2026: लग्जरी कार पसंद करने वालों के लिए अच्छी खबर है। बता दें कि MINI अपनी नई इलेक्ट्रिक कार MINI Cooper SE को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। ये कंपनी इसे 27 नवंबर 2026 को लॉन्च करेगी। इस कार की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि नई कार में पहले से बड़ी बैटरी, ज्यादा रेंज और कई नए फीचर्स मिलेंगे। कंपनी इसका खास Paul Smith Edition भी पेश करेगी।

एक बार चार्ज करने पर चलेगी 402 किलोमीटर

बता दें कि नई MINI Cooper SE में 54.2kWh की बड़ी बैटरी दी गई है। पुराने मॉडल में 32.6kWh की बैटरी मिलती थी। कंपनी के मुताबिक, नई कार एक बार फुल चार्ज होने पर 402 किलोमीटर तक चल सकती है। इतना ही नहीं इसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी। 95kW के DC फास्ट चार्जर से कार की बैटरी सिर्फ 30 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।

ये भी पढ़ें :

कार में मिलेंगे शानदार फीचर्स

नई MINI Cooper SE का इंटीरियर काफी शानदार होने वाला है। इसमें डैशबोर्ड के बीच 9.45 इंच की गोल OLED टचस्क्रीन मिलेगी। इसके अलावा कार में पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, आगे की सीटों में हीटिंग और डुअल-जोन AC जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। कार में 360 डिग्री कैमरा भी मिलेगा, जिससे पार्किंग करना आसान होगा। वहीं सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग और ADAS फीचर दिया जाएगा। इससे ड्राइविंग के दौरान सुरक्षा में मदद मिलेगी।

Paul Smith Edition भी होगा लॉन्च

बता दें कि कंपनी इस कार का एक खास मॉडल Paul Smith Edition भी लॉन्च करेगी। इसे मशहूर ब्रिटिश डिजाइनर पॉल स्मिथ के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इस खास मॉडल में अलग रंग, खास डिजाइन वाली छत और कार के अंदर-बाहर करीब 20 बदलाव देखने को मिलेंगे। इसका लुक सामान्य मॉडल से अलग होगा।

ये भी पढ़ें :

कितनी होगी MINI Cooper SE की कीमत?

नई MINI Cooper SE विदेश में बनकर तैयार होगी और फिर भारत लाई जाएगी। इसकी कीमत करीब 55 से 58 लाख रुपये हो सकती है। कंपनी 27 नवंबर को इसकी कीमत का खुलासा करेगी। अब देखना होगा कि यह नई इलेक्ट्रिक कार लोगों को कितनी पसंद आती है।

Exit mobile version