Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च: एक बार चार्ज में 320 KM रेंज, जानें इसके फीचर्स

June 19, 2026

नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च: एक बार चार्ज में 320 KM रेंज, जानें इसके फीचर्स

New electric car launch: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल और डीजल की ऊंची कीमतों से बचने के लिए लोग अब EV की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। इसी बीच फ्रांसीसी ऑटो कंपनी Citroen ने अपनी नई एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार eC3X को भारत में लॉन्च किया है। तो आइए ख़बर में विस्तार से जानते हैं…

कीमत और बैटरी ऑप्शन

इस नई इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत लगभग 6.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी ने इसमें Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल भी दिया है, जिससे ग्राहक कम कीमत में कार खरीद सकते हैं और बैटरी के लिए अलग से उपयोग के हिसाब से भुगतान कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

रेंज और परफॉर्मेंस

कंपनी का दावा है कि यह कार एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर करीब 320 किलोमीटर तक चल सकती है। इसमें 29.2 kWh की बैटरी दी गई है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर लगभग 57 PS की पावर और 143 Nm टॉर्क जनरेट करती है। इसकी ज़्यादा से ज़्यादा स्पीड लगभग 107 km/h है, जो शहर और हाईवे दोनों ड्राइविंग के लिए पर्याप्त मानी जा रही है।

चार्जिंग सुविधा

चार्जिंग के मामले में भी यह कार काफी सुविधाजनक है। DC फास्ट चार्जर से यह कार लगभग 57 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो सकती है। वहीं, सामान्य घरेलू चार्जर से फुल चार्ज होने में करीब 10 घंटे से ज्यादा समय लगता है।

फीचर्स कैसे हैं?

इस कार में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल डिस्प्ले, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। इसके साथ ही कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और बेसिक सेफ्टी फीचर्स जैसे एयरबैग और ABS भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:

बाजार में मुकाबला

इसकी कम कीमत, अच्छी रेंज और नए फीचर्स की वजह से यह कार पहली बार इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने वालों के लिए अच्छा विकल्प है। कंपनी को उम्मीद है कि यह कार भारत के EV बाजार में बाकी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें