ऑटो डेस्क: Kia Seltos नए अवतार में भारतीय बाजार में उतार दी गई है। इस गाड़ी की शुरुआती कीमत 10.99 लाख एक्स-शोरूम रखी गई है। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक 25,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर इसे बुक कर सकते हैं। यह गाड़ी Hyundai Creta, Maruti Victoris और Grand Vitara को टक्कर देगी।
डिजाइन

Kia की नई Seltos में फ्रंट में चौड़ी ग्रिल दी गई है, जिसके साथ नए वर्टिकल LED हेडलैंप और बदला हुआ DRL डिजाइन मिलता है। पीछे की तरफ नए LED टेललैंप दिए गए हैं, जो लाइट बार से जुड़े हुए हैं।
इंजन
नई Kia Seltos में तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 113bhp की पावर देता है। 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 158bhp की पावर देता है। इसके अलावा 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 118bhp और 260Nm टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए मैनुअल, CVT, iMT और डुअल-क्लच ऑटोमैटिक जैसे कई विकल्प दिए गए हैं।
फीचर्स
इस गाड़ी में 75.18 सेमी का पैनोरमिक डिस्प्ले है, जिसमें इंफोटेनमेंट और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर एक साथ इंटीग्रेट किए गए हैं। इसके अलावा Bose 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, 10-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रिलैक्सेशन मोड, वेलकम रिट्रैक फंक्शन, 6-एयरबैग, ABS, Level 2 ADAS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।