Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत में लॉन्च हुई नई Lexus ES 500e इलेक्ट्रिक सेडान, जानें कितनी है कीमत

March 21, 2026

भारत में लॉन्च हुई नई Lexus ES 500e इलेक्ट्रिक सेडान, जानें कितनी है कीमत

ऑटो डेस्क: जापान की मशहूर लग्जरी कार कंपनी Lexus ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान Lexus ES 500e लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती कीमत 89.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है। यह कार ES सीरीज की 8वीं जनरेशन है और पहली बार पूरी तरह इलेक्ट्रिक रूप में पेश की गई है। बाजार में इसका मुकाबला BMW, Audi और Mercedes-Benz जैसी कंपनियों की प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों से माना जा रहा है।

पावरट्रेन

इस नई इलेक्ट्रिक सेडान में 74.4 kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जिसे कार के फर्श के नीचे लगाया गया है। इससे कार का संतुलन बेहतर होता है और अंदर ज्यादा जगह भी मिलती है। Lexus ES 500e में दो इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं एक आगे और एक पीछे। आगे वाली मोटर 221 हॉर्सपावर और पीछे वाली मोटर 118 हॉर्सपावर की ताकत देती है। दोनों मिलकर यह कार कुल 338 हॉर्सपावर जनरेट करती है।

कंपनी के मुताबिक, यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 440 किलोमीटर तक चल सकती है। वहीं, इसकी रफ्तार भी काफी तेज है और यह सिर्फ 5.1 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। इस कार में कंपनी ने DIRECT4 ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया है, जो ड्राइविंग को और बेहतर बनाता है। यह सिस्टम कार की स्पीड, एक्सेलरेशन और स्टीयरिंग एंगल के अनुसार आगे और पीछे के पहियों में पावर को खुद-ब-खुद संतुलित करता है। जरूरत के हिसाब से यह टॉर्क को बदलता रहता है, जिससे कार का बैलेंस बना रहता है। सामान्य ड्राइविंग के दौरान यह सिस्टम पावर को 60:40 से 40:60 के बीच बांटता है, जिससे ड्राइविंग स्मूथ और सुरक्षित बनती है।

डिजाइन

Lexus ES 500e का लुक काफी मॉडर्न और आकर्षक है। इसके फ्रंट में नया बंपर दिया गया है, जिसमें L-शेप LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRL) और Z-शेप टर्न इंडिकेटर मिलते हैं। हेडलैंप को नीचे की तरफ ब्लैक फिनिश में रखा गया है, जिससे इसका लुक और भी स्टाइलिश लगता है। ग्रिल में नया डायमंड पैटर्न दिया गया है और नीचे की तरफ एयर डैम भी मौजूद है, जो कार को स्पोर्टी फील देता है।

फीचर्स

इसमें 14-इंच की बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दी गई है, जो वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करती है। केबिन को साफ और सिंपल डिजाइन में तैयार किया गया है, जहां ज्यादातर कंट्रोल टचस्क्रीन के जरिए मिलते हैं। इसके अलावा 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, एम्बिएंट लाइटिंग और ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। कार में पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स मिलती हैं, जिनमें मेमोरी फंक्शन के साथ ही कूलिंग और हीटिंग की सुविधा भी दी गई है, जिससे हर मौसम में आरामदायक सफर मिलता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें