Site icon Dainik Savera Times

OMG! टाटा ने पेश की धांसू Electric Car, एक बार चार्ज में चलेगी 400 KM तक

 

नई दिल्ली: टाटा मोटर्स पंच ईवी को 21 दिसंबर को लॉन्च करेगा। कार की रेंज 350 से 400 किलोमीटर तक की होगी। टाटा की इस कार के 2 वेरिएंट ऑफर किए जाएंगे। दोनों वेरिएंट में अलग- अलग बैटरी पैक दिया जाएगा। पंच ईवी में 10.25 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी होगा।

टाटा की ये पहली कार होगी, जिसके बंपर में ईवी चार्जिंग सॉकेट दिया गया है। कार में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का कूल्ड बैटरी सेटअप मिलेगा। डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं मिलेगा. फ्रंट और रियर बंपर नए होंगे। इसकी कीमत 10 से 14 लाख रुपये के बीच अनुमानित है।

ये भी पढ़ें: बैंकिंग ग्राहकों के लिए अलर्ट: मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

Exit mobile version