Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

वित्त वर्ष 2025 में यात्री वाहनों की बिक्री 3-5% बढ़ने की उम्मीद

October 15, 2024

वित्त वर्ष 2025 में यात्री वाहनों की बिक्री 3-5% बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली: चालू वित्त वर्ष में भारत में यात्री वाहनों की बिक्री में वृद्धि होने की उम्मीद की जा रही है। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैर्स (एसआईएएम) के अध्यक्ष शैलेश चंद्रा ने कहा, ‘चालू वित्त वर्ष में भारत में यात्री वाहनों की बिक्री 3-5 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।’ चंद्रा का कहना है कि आर्थिक संकेतकों को लेकर किसी तरह की चिंता नहीं है, ऐसे में यात्री वाहनों की बिक्री में 3-5 प्रतिशत की अनुमानित वृद्धि की उम्मीद है। 2024-25 के पहले छह महीनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो यात्री वाहनों की थोक बिक्री में ज्यादा वृद्धि नहीं दिखती। यात्री वाहनों की थोक बिक्री 0.5} बढ़कर 20.81 लाख यूनिट हो गई। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कारों और एसयूवी की बिक्री में 1.8} की गिरावट आई। कारों और एसयूवी की बिक्री में आई गिरावट का कारण हैचबैक और सेडान की बिक्री में गिरावट रहा।

एसआईएएम को उम्मीद है कि फैस्टिव सीजन में नई कार के लॉन्च के साथ बिक्री को बढ़ाने में मदद मिलेगी। चंद्रा का कहना है कि दूसरी छमाही के दौरान बिक्री को लेकर यकीनन तेजी देखने को मिलेगी। इस तेजी के साथ पहली छमाही में हुई स्थिर वृद्धि की भरपाई की भी उम्मीद है। इलैक्ट्रिक वाहनों को लेकर चंद्रा का कहना है कि बुनियादी ढांचे की कमी ईवी को अपनाने में सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है। वे इसे चिकन एंड एग की स्थिति बताते हैं। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए चंद्रा कहते हैं कि अब चाजिर्ग इंफ्रास्ट्रर जैसी बाधाओं को दूर करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इस वजह से ईवी की कीमत में कमी देखने को मिली है। सस्ते बैटरी सैल्स, बढ़ते स्थानीयकरण और पैमाने के साथ ईवी की कीमत में और अधिक कमी आएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें