Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

9 साल बाद पूरा हुआ सपना, Paytm के CEO ने खरीदी Tesla इलेक्ट्रिक कार

November 29, 2025

9 साल बाद पूरा हुआ सपना, Paytm के CEO ने खरीदी Tesla इलेक्ट्रिक कार

नेशनल डेस्क: Paytm के फाउंडर और CEO विजय शेखर शर्मा ने आखिरकार अपनी पहली Tesla इलेक्ट्रिक कार खरीद ली है। खास बात यह है कि उन्होंने नौ साल पहले भारत में Tesla की Model 3 बुक की थी, लेकिन कंपनी के लॉन्च टलने की वजह से वह बुकिंग रद्द हो गई थी। अब उनकी नई Tesla Model Y लेते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वह काफी खुश नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Tesla_India द्वारा साझा की गई तस्वीरों में विजय शेखर शर्मा अपनी नई Model Y इलेक्ट्रिक SUV के साथ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने यह गाड़ी गुरुग्राम स्थित Tesla डीलरशिप से प्राप्त की। उनसे पहले महाराष्ट्र के मंत्री प्रताप सरनाइक और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रोहित शर्मा भी Tesla Model Y खरीद चुके हैं। इसी के साथ अब हाई-प्रोफाइल भारतीयों की इस लिस्ट में विजय शेखर शर्मा का नाम भी जुड़ गया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में बनेंगी 25,547 किलोमीटर की नई सड़कें…. सीएम मान की बड़ी घोषणा

2016 में की थी पहली Tesla बुकिंग

2016 में Tesla ने भारत में अपनी सबसे किफायती कार Model 3 की बुकिंग शुरू की थी। उस समय बुकिंग राशि 1,000 डॉलर (करीब 70,000 रुपये) तय की गई थी। विजय शेखर शर्मा उन शुरुआती भारतीयों में थे, जिन्होंने Model 3 बुक की थी। उनके साथ कई बड़े उद्यमियों जैसे महेश मूर्ति (वेंचर कैपिटलिस्ट), विशाल गोंडल (GOQii के फाउंडर) और सुजयथ अली (Voonik के सह-संस्थापक) ने भी इस कार को बुक किया था लेकिन भारत में Tesla का लॉन्च लगातार आगे बढ़ता गया। आखिरकार कंपनी ने इसे अनिश्चित समय के लिए टाल दिया, जिसके बाद कई लोगों ने अपनी बुकिंग रद्द कर दी। Tesla ने सभी ग्राहकों को पूरा रिफंड वापस कर दिया।

भारत में Tesla Model Y की एंट्री

काफी लंबे इंतजार के बाद Tesla ने भारत में Model 3 को लॉन्च नहीं किया, बल्कि सीधे Model Y को बाजार में उतारा। भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध सभी Model Y कारें अभी चीन से CBU (Completely Built Unit) के रूप में आयात की जा रही हैं। कंपनी ने अपना पहला शोरूम मुंबई में खोला। इसके बाद दूसरा शोरूम दिल्ली एयरोसिटी में शुरू हुआ। हाल ही में कंपनी ने गुरुग्राम में भी अपना नया आउटलेट लॉन्च कर दिया है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें