Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेश में भी Royal Enfield का जलवा, Goan Classic 350 के साथ PM मोदी और नेतन्याहू ने खिंचवाई तस्वीर

February 27, 2026

विदेश में भी Royal Enfield का जलवा, Goan Classic 350 के साथ PM मोदी और नेतन्याहू ने खिंचवाई तस्वीर

ऑटो डेस्क: भारतीय मोटरसाइकिल निर्माता Royal Enfield ने दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाई है। चेन्नई स्थित यह कंपनी यूरोप, नॉर्थ अमेरिका और साउथ एशिया के बाजारों में मजबूत पकड़ बना चुकी है। हालांकि, सेंट्रल एशिया और मिडिल ईस्ट के देशों में कंपनी अभी अपने विस्तार पर काम कर रही है। Jerusalem हाल ही में आयोजित एक टेक एग्जीबिशन के दौरान रॉयल एनफील्ड ने अपनी नई बाइक गोअन क्लासिक 350 को प्रदर्शित किया। इस कार्यक्रम में भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और इजराइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने इस मोटरसाइकिल के साथ फोटो भी खिंचवाई। प्रधानमंत्री मोदी इस समय इजराइल के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां दोनों देश व्यापार और सांस्कृतिक सहयोग को और मजबूत बनाने पर चर्चा कर रहे हैं।

Royal Enfield Goan Classic 350 की खासियतें

Goan Classic 350 कंपनी की लोकप्रिय क्लासिक 350 का बॉबर-स्टाइल लाइफस्टाइल वर्जन है। इसमें मूल मॉडल के कई मैकेनिकल पार्ट्स का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन डिजाइन को खास अंदाज दिया गया है। इस बाइक में टियरड्रॉप आकार का फ्यूल टैंक, कर्ल्ड फेंडर, फ्लोटिंग सिंगल सीट और लंबे एप-हैंगर हैंडलबार दिए गए हैं, जो इसे अलग लुक देते हैं। इसमें 349 सीसी का सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है, जो करीब 20.2 बीएचपी की पावर और 27 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

बाइक डबल क्रैडल फ्रेम पर तैयार की गई है। इसमें आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे ड्यूल शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। Goan Classic 350 में 19 इंच का फ्रंट और 16 इंच का रियर वायर-स्पोक व्हील मिलता है, जिनमें ट्यूबलेस टायर लगाए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए आगे 300 मिमी और पीछे 270 मिमी के डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जिनके साथ ड्यूल-चैनल एबीएस की सुविधा मिलती है। फीचर्स की बात करें तो इसमें एलईडी लाइटिंग, ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम और गियर पोजीशन इंडिकेटर जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल हैं।

किन देशों में हो रही है एक्सपोर्ट

भारत के अलावा Goan Classic 350 को यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया और नॉर्थ अमेरिका जैसे बाजारों में भी निर्यात किया जा रहा है। यह मॉडल खास तौर पर विकसित देशों के ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और कंपनी की वैश्विक रणनीति का हिस्सा है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस मॉडल की बिक्री या निर्यात के आधिकारिक आंकड़े साझा नहीं किए हैं। फिलहाल रॉयल एनफील्ड दुनिया के लगभग 80 देशों में अपना कारोबार कर रही है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी मौजूदगी लगातार बढ़ा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें